Photo of Aam kalakand by Nidhi Seth at BetterButter
1313
9
0.0(2)
0

Aam kalakand

Jul-24-2017
Nidhi Seth
0 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Aam kalakand रेसपी के बारे में

आम से बना यह कलाकंद मुंह में घुल जाने वाला एवं बेहतरीन आम के स्वाद का ये कलाकंद स्वाद में मानो किसी जन्नत से कम नहीं,आप एक बार इसे जरूर बनाएँ,इसका स्वाद आपको भी जरूर भा जायेगा।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • उबलना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. ४ + २ कप दूध
  2. १/२ कप चीनी
  3. १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  4. ३/४ कप आम के गुद्दे का प्युरी
  5. १/२ कप ताजा दही छेना बनाने के लिए
  6. ६-७ केसर के धागे
  7. काजु और पिस्ता कलाकंद को सजाने के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले हम छेना बनाएंगे उसके लिए ४ कप दूध को मोटे तली के बर्तन में उबलने के लिए रख दीजिए।
  2. जब दूध उबलने लगे इसमें १/२ कप दही डालकर हल्के से मिलाइये, आप देखेंगे कि दूध से छेना अलग और पानी अलग हो जायेगा, अब आँच को बंद कर दीजिए।
  3. जब पूरी तरह से दूध से पानी अलग और छेना अलग हो जाए तब इसे मलमल के कपड़े में छान लीजिये। और अच्छे से निचोड़ कर बांध दीजिये। इसका पानी पूरी तरह से निकल जाने के लिए कुछ देर इसे एक किनारे रख दीजिए।
  4. अब कलाकंद बनाने के लिए २ कप बचा हुआ दूध को उबलने के लिए मोटे तली के बर्तन में उबालेंगे।
  5. जब दूध उबल जाए आँच को धीमी कर देंगे और बिच बिच में दूध को चलाते रहेंगे। जब दूध गाढा होने लगे तब इसे लगातार चलाते रहिये वरना दूध जल कर कलाकन्द का स्वाद खराब कर सकता है।
  6. जब दूध पक कर उसकी मात्रा आधी हो जाए, इसमें आम का प्युरी डालकर लगातार मध्यम आंच पर चलाते हुये तब तक पकाइये तब तक ये थोड़ी गाढ़ी नहीं जो जाती।
  7. अब इसमें चीनी,इलायची पाउडर, केसर डालकर चलाते हुए पकाइये, थोड़ी देर बाद इसमें छेना डालिये औऱ इसे तब तक चलाते हुए पकाइये जब तक ये बर्तन से किनारे न छोड़े। जब ये बर्तन के किनारे छोड़ने लगे गैस बंद कर दीजिए।
  8. अब इस तैयार कलाकंद को घी लगी थाली में १ इंच मोटा फैला लीजिये और इसे पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद चौकोर में काट लीजिये ,ऊपर से काजू पिस्ता लगाकर परोसिये।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Laxmi Lilhare
Oct-20-2017
Laxmi Lilhare   Oct-20-2017

Anmol Batra
Jul-26-2017
Anmol Batra   Jul-26-2017

Mouthwateringg..

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर