होम / रेसपीज़ / बेक्ड चीजी बिरयानी

Photo of Baked cheesy biryani by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
847
7
0.0(0)
0

बेक्ड चीजी बिरयानी

Jul-25-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बेक्ड चीजी बिरयानी रेसपी के बारे में

बिरयानी तो बहुत खाई अब चीजी ट्राई करें।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. १ कप बासमती चावल(१घण्टे के लिए भिगाया हुआ)
  2. ३ चीज क्यूब्स ग्रेट किया हुआ
  3. १ गाजर मोटे टुकड़ो में काटा हुआ
  4. १ शिमला मिर्च टुकड़ो में काटी हुई
  5. १ प्याज़ लम्बी ओर पतली कटी हुई
  6. ४ से ५ पनीर क्यूब्स
  7. २ चम्मच मटर
  8. २ चम्मच हरी धनिया बारीक कटी
  9. २ चम्मच काजू के टुकड़े
  10. १ चम्मच बिरयानी मसाला
  11. १/२ चम्मच हल्दी
  12. १/२ चम्मच साबुत जीरा
  13. १ चम्मच अदरक लहसुन व हरी मिर्च पेस्ट
  14. १/२ चम्मच नींबू रस
  15. नमक
  16. २ चम्मच तेल
  17. अन्य सामग्री
  18. तेल तलने के लिए
  19. मटर सजाने के लिए।

निर्देश

  1. सर्व प्रथम चावल को धो कर १ घण्टे के लिए भिगो ले।
  2. अब कड़ाई में तेल गरम करे।
  3. अब मटर को साइड रख कर सारी सब्जियां व पनीर को मध्यम आंच पर तल लें।
  4. अब टिश्यू पेपर में निकाल कर किनारे रख दे।
  5. अब चावल में नमक व हल्दी मिला कर ६ से ७ मिनट के लिए उबाल लें।
  6. अब चावल को जाली वाले बर्तन में निकाल कर पानी निकाल ले।
  7. अब कड़ाई में तेल गरम कर के जीरा भून लें।
  8. अब अदरक लहसन व मिर्च पेस्ट डाल कर २ मिनट चला ले।
  9. मटर डाल कर २ मिनट चला ले।
  10. अब बिरयानी मसाला डाल दे।
  11. अब तली सब्जी व धनिया डाल कर २ मिनट चला कर नमक डाल कर मिला ले , और गैस बंद कर दे।
  12. अब ओवन को प्रीहीट करने रखे।
  13. केक मोल्ड को तेल लगा कर चिकना कर ले।
  14. सबसे पहले आधे चावल की परत बिछा दे।
  15. अब बीच मे सब्जी मिश्रण डाल दे।
  16. अब फिरसे चावल की परत बिछा दे।
  17. ऊपर से चीज़ डाल दे।
  18. प्रीहीटेड ओवन में मोल्ड रख कर १० मिनट बेक करे।
  19. मटर से सजा ले।
  20. गरमा गरम रायते व पापड़ के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर