होम / रेसपीज़ / Jello Mango ice cream

Photo of Jello Mango ice cream by Sangeeta Bhargava . at BetterButter
978
6
0.0(1)
0

Jello Mango ice cream

Jul-26-2017
Sangeeta Bhargava .
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • फ्यूज़न
  • उबलना
  • जमाना (ठंडा)
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. जेली बनाने के लिए-
  2. मैंगो जेली एक पैकेट
  3. पानी जरूरत के मुताबिक
  4. जेली मोल्ड 4
  5. मेन्गो आइस क्रीम -
  6. अमूल फ्रेश क्रीम 1 कप
  7. दूध 2 कप फुल क्रीम
  8. चीनी स्वादानुसार
  9. मेन्गो प्यूरी 1 कप
  10. मेवे बारीक़ कटे चम्मच
  11. सजाने के लिए सेब के टुकड़े
  12. पुदीना पत्ती

निर्देश

  1. जेली को हम उसके पैकेट में दिए गए निर्देश के अनुसार बना कर जेली मोल्ड में सेट करने रख देंगे
  2. आपकी जेली 45 मिनट में तैयार हो जाती है लगभग।
  3. मेन्गो आइस क्रीम के लिए दूध को हल्का गाढ़ा करिये और हल्का ठंडा होने पर इसमें चीनी मिला दे।
  4. बिलकुल ठंडा दूध क्रीम और मैंगो प्यूरी को अच्छे से मिक्स करिये।
  5. एक प्लास्टिक के कंटेनर में आइस क्रीम के मिश्रण को डाल कर जमने रख दे, 1 घंटे के लिए।
  6. 1 घंटे बाद आइस क्रीम को डिब्बे से निकल कर मिक्सी में ब्लेंड कर लीजिये।
  7. ब्लेंड करी गयी आइस क्रीम को वापस डिब्बे में जमने रखे।
  8. उपरोक्त प्रक्रिया हमें 4-5 बार करनी है इससे आइस क्रीम में बर्फ के टुकड़े नहीं पड़ते और आइस क्रीम सॉफ्ट बनती है।
  9. आपकी जेली भी बन कर तैयार हो गयी होगी , उसे आप आइस क्रीम को सर्व करते समय ही फ्रिज से निकले प्लेट में।
  10. तैयार आइस क्रीम को स्कूपर की हेल्प से डिब्बे से निकाले और ठंडी ठंडी जेली के ऊपर रख कर सेब के टुकड़े और पुदीने की पत्ती से सजा कर सर्व करे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Astha Gulati
Jul-27-2017
Astha Gulati   Jul-27-2017

Woww...Yummmyyyy...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर