होम / रेसपीज़ / Dinner masala buns

Photo of Dinner masala buns by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1307
8
0.0(1)
0

Dinner masala buns

Jul-27-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • बेकिंग
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. २ कप मैदा
  2. १/२ कप दूध
  3. १ चम्मच यीस्ट
  4. २ चम्मच चीनी
  5. २ चम्मच पिगला हुआ मक्खन
  6. २ चम्मच रिफाइंड तेल
  7. १/२ कप बारीक कटी धनिया
  8. १ चम्मच लहसन पेस्ट
  9. १ चम्मच चिलिफ़्लैक्स
  10. १ चम्मच हल्दी पाउडर
  11. नमक स्वादनुसार
  12. अन्य सामग्री
  13. २ चम्मच सफेद तिल
  14. १ चम्मच पिघला हुआ मक्खन

निर्देश

  1. सर्व प्रथम दूध को हल्का सा गर्म करें।
  2. अब दूध में यीस्ट व डाल कर हल्का सा मिक्स कर ले।
  3. अब इस दूध को ढंक कर १० मिनट के लिए किसी गर्म जगह पर रखे।
  4. १० मिनट बाद एक बड़े बर्तन में मैदा,तेल,बटर,चिलिफ़्लैक्स,लहसुन पेस्ट,हरा धनिया,नमक और यीस्ट मिश्रण मिला कर सॉफ्ट आटा बना ले(आटे को ज्यादा मसलना नही है)
  5. अब आटे के ऊपर हल्का सा तेल लगा कर ढक कर २ घण्टे के लिए किसी गर्म जगह पर दुगना होने रख दे।
  6. २ घण्टे बाद आटे को सिर्फ २ मिनट के लिए मसल लें यदि जरूरत हो तो सूखा आटा छिड़क कर मसले।
  7. अब आटे से रोटी समान लोइया तोड़ ले।
  8. अब बन्स ट्रे में बटर पेपर सेट करे।
  9. अब एक एक लोई को गोलाकार करते हुए ट्रे में रख दे, सारी लोई इसी प्रकार रख दे।
  10. अब १/२ घण्टे के लिए ट्रे को किसी गरम जगह रख दे।
  11. १/२ घण्टे बाद ब्रश की सहायता से सारे लोई पे पिघला हुआ मक्खन लगा दे।और ऊपर से तिल छिड़क दें।
  12. ओवन को प्रीहीट करने रखे।
  13. ट्रे को परिहिटेड ओवन में १५० डिग्री पर २० से २५ मिनट तक बेक करे।
  14. २० मिनट बाद यदि बन्स ऊपर से सुनहरे रंग के हो चुके हो तो समजे की बन्स बन कर तैयार है।
  15. फिरसे ब्रश की सहायता से हल्का सा मक्खन लगा ले।
  16. आपके मसाला बन्स बन कर तैयार है।
  17. चाय,सॉस या किसी भी ग्रेवी के साथ गरमा गरम परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kalpana Arora
Jul-28-2017
Kalpana Arora   Jul-28-2017

Delicious...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर