होम / रेसपीज़ / Gawarfali Ki Dhokali

Photo of Gawarfali Ki Dhokali by Neelam Barot at BetterButter
2114
8
3.0(0)
0

Gawarfali Ki Dhokali

Jul-31-2017
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • गुजराती
  • धीमी आंच पर उबालना
  • बेसिक रेसिपी
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. गवार फली २५० ग्राम
  2. ढोकली का आटा लगाने के लिए :-
  3. गेहूँ का आटा १ बड़ा बाउल
  4. चने का आटा २ बड़े चम्मच
  5. नमक स्वाद के अनुसार
  6. लाल मिर्च पाउडर १ छोटी चम्मच
  7. हल्दी पाउडर १/२ छोटी चम्मच
  8. तेल २ बड़े चम्मच ( मोइन के लिए )
  9. अजवाइन १ छोटी चम्मच
  10. पानी १ गिलास ( आटा गूंथ ने के लिए )
  11. ढोकली के लिए मसाला :-
  12. लहसुन १२-१३ कलिया दरदरी पिसी हुई
  13. नमक स्वाद के अनुसार
  14. हल्दी पाउडर १/२ छोटी चम्मच
  15. लाल मिर्च पाउडर १ छोटी चम्मच
  16. धनिया जीरा पाउडर १ बड़ा चम्मच
  17. हरी मिर्च कटी हुई २
  18. अचार मसाला १ बड़ा चम्मच
  19. पानी २-३ गिलास (ढोकली को पकाने के लिए)
  20. तड़के के लिए :-
  21. तेल २-३ बड़े चम्मच
  22. राई १ छोटी चम्मच
  23. हींग १/२ छोटी चम्मच
  24. करी पत्ता ७-८
  25. सूखी लाल मिर्च १-२
  26. लवंग २
  27. धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच
  28. प्याज सजाने के लिए

निर्देश

  1. गवारफली को छोटा छोटा काट कर धो ले।
  2. ढोकली के आटे के लिए :-
  3. एक परात ले उसमे गेहूँ और चने का आटा डाले नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डाल के मिला ले।
  4. अब उसमे तेल डाल कर मिला लें फिर थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर पूरी जैसा आटा गूंथ लें।
  5. अब एक बडे से पतीले में तड़के के लिए तेल डाल कर गेैस पे गर्म करने के लिए रखे।
  6. अब उसमे राई डाले, जब राई फूट ने लगे तब हींग, लवंग, सूखी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और पीसा हुआ लहसुन डाले।
  7. हरी मिर्च, करी पत्ता, और गवारफली डाले और ५ मिनट पकाए।
  8. अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया जीरा पाउडर डाले।
  9. अब उसमे पानी डालें और हल्की सी हवा बाहर निकले इस तरह से ढक ले।
  10. अब ढोकली के आटे में से लोईयां बनाले ओर पतली पतली बड़ी रोटी बेल के रख ले।
  11. सारी रोटिया बेल के एक ओर रखले।
  12. १०मिनिट बाद पानी उबलने लगे तब उसमे कटी हुई ढोकली डाले और धीमी आंच पर पकने दे।
  13. अंत मे अचार मसाला डाले और ढक दे।
  14. ढोकली को धीमी आंच में पकाना है २५-३०मिनिट के लिए।
  15. इस दौरान बीच बीच मे ढोकली को चेक कर लिया कीजिए ताकि जले नही।
  16. जब ढोकली पक जाए और ढोकली का रस्सा भी गाढ़ा हो जाए तब गेस बंद करले।
  17. धनिया पत्ती डाले और गरमा गरम ढोकली परोसे।
  18. मेने इसे नींबू के रस, घी, अचार मसाला और प्याज के साथ परोसा है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर