होम / रेसपीज़ / Aamras rasgulla

Photo of Aamras rasgulla by Renu Maurya at BetterButter
1605
6
0.0(2)
0

Aamras rasgulla

Aug-01-2017
Renu Maurya
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • त्योहारी
  • गुजराती
  • प्रेशर कुक
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. 1 लीटर फुल क्रीम दूध (गाय का दूध बेहतर है)
  2. 2 टेबलस्पून नींबू का रस
  3. 1½ कप चीनी (ज्यादा या कम, अपने स्वाद के अनुसार)
  4. 4 कप पानी
  5. 2-3 हरी इलायची, वैकल्पिक
  6. ४ कप आमरस

निर्देश

  1. दूध को एक पतीले में मध्यम आंच पर उबलने रखे।
  2. 2 टेबलस्पून पानी के साथ नींबू का रस मिलाएं।
  3. धीरे धीरे पानी-नींबू का मिश्रण डाले , और लगातार चम्मच से हिलाते रहिये।
  4. एक-दो मिनट में दूध फटने लगेगा। जब दूध पूरी तरह से फट जाये (जब छैना और पानी अलग हो जाये) तब गैस बंद कर दे।
  5. बड़ी छन्नी के ऊपर मलमल का कपडा बिछा दे ,और उसके ऊपर फटा हुआ दूध डाले।
  6. छैना कपडे में रह जायेगा और सारा पानी निकल जायेगा, नींबू की खटास निकालने के लिये सादे पानी के 2-3 गिलास छैना के ऊपर डाले , और सारा पानी निकाल दे।
  7. छैना को मलमल के कपडे में बांध दे और अतिरिक्त पानी निकालने के लिए हल्का निचोड़ ले।
  8. कपडे को खोल दे और छैना को एक बड़ी थाली में निकाल ले।
  9. छैना को हाथ से मसलते रहे जब तक की सारा छैना गुंथे हुए आटे की तरह एक साथ हो जाये। जब आपकी हथेली चिकनी होने लगे तब मसलना बंद कर दें
  10. गुंथे हुए छेने में से 13-15 छोटे गोले बनाइये।
  11. एक गहरे और चौड़े मुँह वाले बड़े बर्तन (ढक्कन वाला) में या प्रेशर कुकर में 1½ कप चीनी, 4 कप पानी और इलायची डाले , और चाशनी बनाने के लिए मध्यम आंच पर गरम करने रखे।
  12. जब चाशनी उबलने लगे तब धीरे से बनाये हुए गोले उसमे डाले।
  13. आप प्रेशर कुकर का उपयोग कर रहे हैं, तो कुकर के ऊपर सिर्फ ढक्कन लगाइये, सीटी मत लगाइये।
  14. 5 मिनट के बाद ढक्कन हटा दे और उसे धीरे से चम्मच से हिलाइए।
  15. रसगुल्ले को एक बड़े कटोरे में निकाल ले
  16. और सारे रसगुल्ले आमरस में मिला दे
  17. और 5-6 घंटे के लिए उन्हें ठन्डे होने दे , आमरस रसगुल्ला अब परोसने के लिये तैयार हैं।
  18. फोटो
  19. फोटो

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kritika Seth
Aug-02-2017
Kritika Seth   Aug-02-2017

Such an amazing dessert.

Maurya Himanshu
Aug-01-2017
Maurya Himanshu   Aug-01-2017

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर