होम / रेसपीज़ / Puppy face Cookies

Photo of Puppy face Cookies by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
549
9
0.0(3)
0

Puppy face Cookies

Aug-03-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
9 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Puppy face Cookies रेसपी के बारे में

बच्चो को खुश करने एक बार यह कुकीज जरूर बनाये

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • क्रिसमस
  • इटालियन
  • बेकिंग
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 9

  1. २ कप मैदा
  2. १ कप चावल का आटा
  3. १ कप पिसी चीनी
  4. १ कप पिघला हुआ मक्खन
  5. १ टीस्पून वेनिला एसेंस
  6. १ टीस्पून पीला रंग
  7. सजाने के लिए
  8. १ पैकेट केलॉग्स चौकोस
  9. कुछ चॉकलेट चिप्स

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बड़े बर्तन में चीनी ,मक्खन, एसेंस व रंग मिला कर क्रीम होने तक बीट करे लगभग ५ मिनट तक।
  2. अब मैदे व चावल के आटे को एक छन्नी से छान लें।
  3. छाने हुए आटे को थोड़ा थोड़ा करते हुए क्रीम मिश्रण में मिलाते जाए , व बीट करते जाए लगभग ३ मिनट के लिए।
  4. अब उंगलियों की सहायता से आटा गूंध ले न ज्यादा सख्त न ज्यादा नरम(यदि आवश्य्कता हो तो पानी या दूध का इस्तेमाल कर सकते है)
  5. अब आटे को बाउल में निकाल कर १ घण्टे तक फ्रिज में रख दे।
  6. १ घण्टे बाद आटे से नींबू साइज़ की समान लोई तोड़ ले।
  7. एक लोई उठा कर बॉल की तरह गोल बना ले।
  8. सारे बॉल्स इसी प्रकार तैयार कर ले।
  9. अब चॉकलेट चिप्स चिपका कर आँखे व नाक बना ले।
  10. अंत मे चोकोज से कान बना ले।
  11. सारे कूकीज को एक बेकिंग ट्रे में सेट करले।
  12. प्रीहिटेड ओवन में बेकिंग ट्रे रख कर १५० डिग्री पर २५ से ३० मिनट के लिए बेक करे।
  13. आपके पप्पी फेस कुकीज बन कर तैयार है।
  14. हल्के से ठंडे होने के बाद चाय या कॉफी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
mukti Sharma
Oct-25-2018
mukti Sharma   Oct-25-2018

Manisha lalwani
Aug-27-2018
Manisha lalwani   Aug-27-2018

Pls share the after baking picture.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर