होम / रेसपीज़ / Crispy pani puri mota sev

Photo of Crispy pani puri mota sev by Archana Srivastav at BetterButter
2511
6
0.0(1)
0

Crispy pani puri mota sev

Aug-03-2017
Archana Srivastav
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Crispy pani puri mota sev रेसपी के बारे में

यह बेसन से बने सेव है ,जिन्हें फ्लेवर किया गया है पानी पूरी मसाले से , सेव इतने क्रिस्पी क्रंची और मजेदार है आप इनको खाने से अपने को रोक नहीं पाएंगे ।यह सेव आपकी चाय के बनेंगे बेहतर साथी । चलिए बनाते है क्रिस्पी पानी पूरी मोटा सेव

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • दिवाली
  • उत्तर प्रदेश
  • तलना
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बेसन दो कप
  2. तेल 3 बड़े चम्मच
  3. पानी पूरी मसाला दो बड़े चम्मच
  4. लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
  5. काली मिर्च पाउडर1/2 चम्मच
  6. हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
  7. खाने वाला सोडा एक चम्मच
  8. अजवाइन एक चम्मच
  9. नमक स्वादानुसार
  10. तेल आवश्यकतानुसार तलने के लिए
  11. मोटा सेव बनाने वाली मशीन

निर्देश

  1. एक बड़े बर्तन में बेसन और खाने का सोडा छान लें
  2. अब इसमें सभी मसाले ,तेल ,नमक ,पानी पूरी मसाला मिक्स कर ले
  3. अब धीरे-धीरे पानी डालकर एक सॉफ्ट डो बना ले।
  4. अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा कर डो पर तेल लगा दें और ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
  5. अब तेल से सेव बनाने वाली मशीन को ग्रीस कर ले।
  6. अब कड़ाई में तेल गरम करने के लिए रख दें , तेल गरम होने पर आंच मध्यम कर दें।
  7. अब ग्रीस करे हुए मशीन में बेसन का डो भर ले , और ढक्कन बंद कर ले।
  8. अब कड़ाही के ऊपर सीधे हाथ से मशीन को दबाते हुए बेसन के सेव तोड़ ले।
  9. मध्यम धीमी आंच पर मोटे सेव को कुरकुरा होने तक सुनहरा रंग आने तक तल ले।
  10. सेव सुनहरा होने पर चलनी की मदद से किचन टावल पर निकाल लें , जिससे अतिरिक्त तेल सूख जाएगा।
  11. आप के क्रिस्पी पानी पूरी मोटे सेव तैयार हैं। ठंडा होने पर इन्हें एयर टाइट कंटेनर में रखकर काफी समय तक उपयोग में लाया जा सकता है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anmol Batra
Aug-04-2017
Anmol Batra   Aug-04-2017

Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर