होम / रेसपीज़ / Mathe wale aaloo

Photo of Mathe wale aaloo by Honey Lalwani at BetterButter
2367
7
0.0(1)
0

Mathe wale aaloo

Aug-04-2017
Honey Lalwani
5 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Mathe wale aaloo रेसपी के बारे में

यह रेसिपी अधिकतर उत्तरप्रदेश में ही बनाई जाती है, स्वाद में बहुत ही बढ़िया और बनाने में एकदम आसान ,जब भी आपको कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो इसे जरूर बनाये।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • उत्तर प्रदेश
  • उबलना
  • मुख्य डिश
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आधा किलो मट्ठा / छाछ
  2. 4-5 उबले आलू
  3. 1 चम्मच तेल
  4. आधी छोटी चम्मच जीरा
  5. हींग 2 चुटकी
  6. 8-10 कड़ी पत्ते
  7. 3-4 हरीमिर्च
  8. हल्दी 1/4 चम्मच
  9. नमक स्वादानुसार
  10. हरा धनिया सजाने के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले उबले आलू छीलकर छोटे टुकड़ों में काट ले।
  2. हरि मिर्चो को चीरा लगा कर 2 टुकड़ो में काटे
  3. बड़े बर्तन में मट्ठा डाले, हल्दी और कढ़ी पत्ता डाल कर मिक्स करे।
  4. कड़ाही या हांडी में तेल गरम करे।
  5. जीरा और हींग तड़काएं।
  6. गैस को धीमी आंच पर करे और मट्ठे का मिश्रण डाले।
  7. गैस की आंच बढ़ाये और मट्ठे को लगातार हिलाते हुए मिक्स करें , जब तब की उसमे उबाल ना आ जाये।
  8. उबाल आने पर कटे हुए आलू, नमक और हरी मिर्च डालें।
  9. सब्जी को धीमी आंच पर 5 मिनट पकाये।
  10. थोड़ी ही देर में तेल ऊपर आ जायेगा।
  11. गैस बंद करे , हरा धनिया से सजाएं ,और पूरी या फुल्के के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anmol Batra
Aug-08-2017
Anmol Batra   Aug-08-2017

Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर