Photo of Mango cake by Durgesh Srivastava at BetterButter
1008
6
0.0(1)
0

Mango cake

Aug-05-2017
Durgesh Srivastava
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Mango cake रेसपी के बारे में

मैंगो क्रश के साथ

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बेकिंग
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. मैंगो क्रश २ टेबलस्पून
  2. मैदा १ +१/२ कप
  3. दही ३/४ कप
  4. चीनी १ कप
  5. मैगो एसेंस १ टीस्पून
  6. वैनिला एसेंस १ टीस्पून
  7. रिफाइंड तेल १/२ कप
  8. बेकिंग सोडा १/२ टीस्पून
  9. बेकिंग पाउडर १ टीस्पून
  10. मैगो क्रश ४ टेबलस्पून
  11. आइसिंग के लिए सामग्री
  12. क्रीम व्हिप्ड ४ कप
  13. सुगर सिरप ४ टेबलस्पून
  14. पीला रंग १ टीस्पून
  15. डार्क चॉकलेट मेल्टेड १/४ कप

निर्देश

  1. मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा को छानकर अलग रखें।
  2. चीनी और दही को क्रीमी होने तक बीट करें।
  3. वैनिला एसेंस और तेल मिलाकर फेटें।
  4. थोडा थोड़ा करते हुए मैदा मिक्सर को मिलाएं।
  5. बीट करें पर ओवरबीट न करें।
  6. ओवन को प्रीहीट करें।
  7. बेकिंग डिश मे बटर पेपर लगाएं।
  8. मिक्सचर को डालें और डिश को टैप करें।
  9. ओवन मे २५ से ३० मिनट तक बेक करे।
  10. टूथपिक से चेक करें।
  11. केक के अच्छी तरह से ठंडा करें।
  12. तीन परतों मे काटें।
  13. क्रीम मे मैगो एसेंस मिलाएं।
  14. आधी क्रीम मे पीला रंग मिलाएं।
  15. पहली परत को सुगर सिरप से सोक करके पीली व्हिप्ड क्रीम लगाएं।
  16. मैगो क्रश स्प्रेड करें।
  17. दूसरी को सोक करे और पहली के ऊपर रखें।
  18. क्रीम लगाएं ,इसी तरह तीसरी भी रखें।
  19. सबसे ऊपर सफेद क्रीम लगाएं।
  20. अच्छी तरह से चारो ओर क्रीम लगाएं।
  21. एक पाइपिंग बैग मे पीली क्रीम भरें।
  22. ऊपर से मनचाही डिजाइन बनाए।
  23. दूसरे पाइपिंग बैग मे मेल्टेड चॉकलेट भरे।
  24. केक के किनारो पर डालें।
  25. सर्व करें

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anmol Batra
Aug-08-2017
Anmol Batra   Aug-08-2017

Woww...Yummyy...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर