होम / रेसपीज़ / Rock and roll oats chilla

Photo of Rock and roll oats chilla by Zulekha Bose at BetterButter
815
3
0.0(1)
0

Rock and roll oats chilla

Aug-06-2017
Zulekha Bose
5 मिनट
तैयारी का समय
18 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • उत्तर प्रदेश
  • पैन फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. ओट्स और बेसन के चीले के घोल के लिए-
  2. 1 प्याज बारीक कटी हुई
  3. 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  4. 2 बडे़ चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  5. 2 हरी मिर्च बीज रहित बारीक कटी हुई
  6. 1/2 नींबू का रस
  7. 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  8. 1 चुटकी हींग
  9. 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर य स्वादानुसार
  10. 1 बड़ी चम्मच तेल
  11. नमक स्वादानुसार
  12. 1 कप बेसन
  13. 1/2 कप मसाला ओट्स
  14. 1/4 कप सूजी (बॉमबे रवा)
  15. 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  16. 2 कप पानी य जरूरत अनुसार दोसे की ही तरह चीले का घोल तैयार करने के लिए
  17. चीले की स्टाफिंग के लिए-
  18. 1 अंडा
  19. प्याज बारीक कटी हुई जरूरत अनुसार
  20. टमाटर बारीक कटा हुआ जरूरत अनुसार
  21. 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  22. नमक स्वादानुसार
  23. हरी धनिया बारीक कटी हुई जरूरत के हिसाब से
  24. दो चुटकी चाट मसाला य स्वादानुसार
  25. चीज़ कद्दूकस किया जरूरत के हिसाब से
  26. पकाने के लिए तेल
  27. रॉक एंड रोल चीला सजाने के लिए -
  28. बारीक कटी प्याज जरूरत अनुसार
  29. बारीक कटे टमाटर जरूरत अनुसार
  30. बारीक कटी हरी धनिया जरूरत अनुसार
  31. कद्दूकस किया चीज़ जरूरत अनुसार

निर्देश

  1. प्याज,टमाटर ,हरी धनिया,हरी मिर्च, सारी सामग्री अच्छे से धो कर बारीक काट लें |
  2. प्याज,टमाटर ,हरी धनिया,हरी मिर्च,लाल मिर्च,हल्दी सारी सामग्री एक गहरे बाउल में डाल लें|
  3. 1/2 छोटी चम्मच नमक,1/2 छोटी चम्मच हल्दी डालकर 1/2 नींबू का रस निचोड़ लें |
  4. अब 1 कप बेसन,1/2 कप मसाला वेज्जी ओट्स,1/4 कप बॉम्बे रवा(सूजी) डालें|
  5. 1 बड़ा चम्मच तेल,2बड़े चम्मच चावल का आटा और 1 चुटकी हींग डालकर मिला लें |
  6. 2 कप पानी या जरूरत अनुसार पानी डालकर डोसे की तरह चीले का पेस्ट(बैटर) तैयार कर 5-6 मिनट के लिए बगल में आराम करने को रख दें |
  7. नॉन स्टिक तवे को चूल्हे पर गरम होने को रख दें ऊपर से 1 छोटा चम्मच तेल डालकर चिकना कर लें
  8. दो बड़े चम्मच चीले के घोल को तवे पर डालकर चम्मच से फैला लें |
  9. ढककर 1 मिनट तक चीले को मध्यम आंच में तवे पर पकने दें |
  10. ढक्कन हटाकर चीले के ऊपर एक बड़ा चम्मच टमाटर का सॉस डालकर फैला लें |
  11. अब ऊपर से फेंटा हुआ अंडा डालकर फैला लें , फिर उसके ऊपर से इच्छानुसार बारीक कटी प्याज,कटे टमाटर और कटी हरी धनिया भी फैला लें |
  12. चीले के ऊपर थोड़ा चाट मसाला,लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार थोड़ा नमक भी छिड़क लें |
  13. ऊपर से इच्छानुसार चीज़ कद्दूकस कर लें,ढककर 2 मिनट तक य चीज़ के पिघलने तक मध्यम आंच में पकने दें |
  14. ढक्कन हटा ले चूल्हे को बंद कर दें ओट्स और बेसन से बने तैयार चीले को रोल कर लें |
  15. चीले के रोल को चार-चार इंच की दूरी पर चाकू की मदद से काट लें |
  16. कटे हुए रॉक एंड रोल चीले को प्लेट में सजा ले , ऊपर से कटी हुई प्याज, कटे हुए टमाटर और इच्छानुसार चीज़ कद्दूकस कर लें |
  17. अब ऊपर से कटी हुई बारीक हरी धनिया डालकर चीले के रोल्स को सजा लें |
  18. आखिर में टमाटर का सॉस ऊपर से डालकर परोस लें |
  19. लीजिए आपके रॉक एंड रोल ओट्स चीला खाने के लिए तैयार हैं |
  20. इसी प्रकार आप बाकी सारे रॉक एंड रोल ओट्स चीले पका कर तैयार कर लें, तैयार बेसन और ओट्स के घोल से आप 5 या 6 चीले बनाकर तैयार कर सकते हैं |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mini Bhatia
Aug-10-2017
Mini Bhatia   Aug-10-2017

wowieee!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर