होम / रेसपीज़ / Dark fantasy cake

Photo of Dark fantasy cake by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
3158
7
0.0(1)
0

Dark fantasy cake

Sep-01-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
7 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Dark fantasy cake रेसपी के बारे में

लेफ्टवर ब्रेड से बनाये लाजवाब केक।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • क्रिसमस
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 7

  1. २ कप बची हुई ब्रेड का चूरा
  2. १ कप मैदा
  3. १/२ कप से २ चम्मच कम कोको पाउडर
  4. १/२ चम्मच बेकिंग पावडर
  5. १/२ कप पिसी चीनी
  6. ३ चम्मच तेल
  7. १ टीस्पून चॉकलेट एसेंस
  8. दूध आवश्यकतानुसार
  9. १/२ कप चीनी का पानी(पानी+3 चम्मच चीनी का मिश्रण)
  10. चोकोलेट गनाश बनाने की सामग्री
  11. १ १/२ कप डार्क चॉकलेट बारीक कटी हुई
  12. १/२ कप व्हिप्ड क्रीम
  13. १ चम्मच बटर
  14. सजाने ने की सामग्री
  15. मिल्क चोकोलेट बारीक कटी हुई
  16. चेरी

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बाउल में मैदा,चीनी,कोको पाउडर व बेकिंग सोडा को छान लें।
  2. अब ब्रेड का चूरा मिला के हल्का सा मिक्स करें।
  3. अब तेल व एसेंस डाले।
  4. अब धीरे धीरे दूध मिलाते जाए और मिक्स करते जाये।
  5. मिश्रण को गाढ़ा ही रहने दे।
  6. अब केक टिन को तेल लगा कर चिकना करले।
  7. बेटर को टिन में पलट दे।
  8. अब प्रीहिटेड ओवन में १६० डिग्री पर ३० मिनट तक बेक करे।
  9. ३० मिनट बाद टूथपिक से चेक करे , यदि टूथ पिक साफ निकले तो समझे केक बन कर तैयार है।
  10. केक को १० मिनट ठंडा होने दे।
  11. चॉकलेट गनाश बनाने की विधि
  12. डबल बॉयलर की सहायता से चॉकलेट,क्रीम व बटर को पूरी तरह से मेल्ट करे।
  13. चॉकलेट गनाश तैयार है।
  14. अब गनाश को ५ मिनट फ्रिजर में रखे।
  15. अब केक को ३ हिस्सों में काट ले।
  16. अब निचले हिस्से को चीनी वाले पानी से सोक करे।
  17. अब २ से ३ चम्मच गनाश स्प्रेड करे।
  18. अब दूसरा हिस्सा रख कर यही विधि दोहराये।
  19. अब तीसरा हिस्सा रख कर बचा हुआ गनाश केक के ऊपर पलट दे।
  20. ग्रेटेड चकॉलेट व चेरी से सजाएं
  21. आपका डार्क चॉकलेट फेंटसी बन कर तैयार है।
  22. तुरन्त परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Sep-04-2017
Ashima Singh   Sep-04-2017

Looking awesome...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर