होम / रेसपीज़ / बचे हुए चावल और लौकी के चटपटे मुठिये।

Photo of Bache hue chaval aur lauki ke chatpate muthiye by ananya gupta at BetterButter
1292
6
0.0(0)
0

बचे हुए चावल और लौकी के चटपटे मुठिये।

Sep-02-2017
ananya gupta
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बचे हुए चावल और लौकी के चटपटे मुठिये। रेसपी के बारे में

मुठिये एक हैल्थी एवं स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन है।

रेसपी टैग

  • आसान
  • अन्य
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • सौटे
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कप गेंहू का मोटा आटा/ या शरबती गेंहू का आटा
  2. 1/2 कप बेसन
  3. 1 कप बचे हुए या उबले हुए चावल
  4. 1 कप कसी हुई लोकी
  5. 1 चम्मच अदरक मिर्ची का पेस्ट
  6. 1 चम्मच तेल मोयन के लिए
  7. मसाले
  8. 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  9. 1 बड़ा चम्मच मिर्ची पाउडर
  10. 1 चम्मच गरम मसाला
  11. नमक स्वादानुसार
  12. 1 बड़ा चम्मच दही
  13. पानी आवश्यकता अनुसार
  14. तड़के के लिए
  15. 2 बड़े चम्मच तेल
  16. 1 चम्मच तिल
  17. 1 चम्मच राई
  18. 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  19. नमक स्वादानुसार
  20. धनिया पत्ती कटी हुई
  21. सूखी लाल मिर्च

निर्देश

  1. सबसे पहले लौकी को छील कर घिस लेंगे।
  2. अब आटे को छान लेंगे, उसमे बेसन,चावल, सारे मसाले, दही, तेल, अदरक मिर्ची का पेस्ट, व शक्कर का पाउडर, निम्वु का रस मिलाकर घिसी ही लोकी मिलाएंगे। अब नमक मिलाएंगे। आटा गूंथेंगे। लोैकी में पानी होता है नमक डालने से लोैकी पानी छोड़ती है , इसीलिए अगर पानी की आवश्यकता हो तभी मिलाये। और आटा गुंथे।
  3. अब एक कड़ाही या स्टीमर के तले में पानी डालें और उसे गरम करे। उस पर जाली या छलनी रखे। चलनी को तेल से चिकना कर ले। अब हाथों में तेल लगाकर गट्टे बनाये।
  4. इन गट्टों को भाप में 20 मिनट्स के लिए पकाएं
  5. चाकू से जांच कर अगर चाकू साफ निकले तो गट्टे पक गए है।
  6. गट्टों को प्लेट में निकाले। ठंडा करें, व गोलाई में काटे।
  7. अब तड़का तैयार करे।
  8. एक पैन में तेल गरम करें। राई व हींग डाले। सुखी लाल मिर्च, तिल डाल कर चटकाएं , अब लाल मिर्च पाउडर व नमक डालकर कटे हुए गट्टे डाले। सभी सामग्री आपस में मिलाये। नींबू के रस व धनिया पत्ती से सजाएं। गरमा गर्म परोसे।हरी चटनी या सॉस के साथ खाएं।
  9. आपके बचे हुए चावल व लोैकी के मुठिये तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर