होम / रेसपीज़ / Thalipeeth from leftover poha

Photo of Thalipeeth from leftover poha by Nayana Palav at BetterButter
4740
11
0.5(4)
0

Thalipeeth from leftover poha

Sep-03-2017
Nayana Palav
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Thalipeeth from leftover poha रेसपी के बारे में

थालीपीठ महाराष्ट्र राज्य की पारंपारिक पदार्थ है| इसे हाथ से थपकियां दे के बनाते है, इसलिए इसे थालीपीठ कहते है| पोहा सबके घर में बनता है| जब बच जाता है तो क्या करे समज नही आता| मैंने पोहा और बचे हुए फरसाण से ये थालीपीठ बनाये है| बहुत ही लजीज और पौष्टिक होते है|

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • महाराष्ट्र
  • शैलो फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • ग्लूटेन फ्री

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ कप बचे हुए पोहा
  2. १ टेबलस्पून बची तली हुई मुंग दाल
  3. १ टेबलस्पून बचा फरसाण
  4. १ टेबलस्पून बचा चिवडा
  5. २ टेबलस्पून चावल का आटा
  6. १ छोटा प्याज
  7. २ हरी मिर्च (लाल मिर्च)
  8. ४ कलियां लहसुन
  9. १ मुठ्ठी हरा धनिया
  10. तलने के लिए तेल
  11. नमक स्वादानुसार
  12. पानी
  13. १ धुला हुआ कपडा

निर्देश

  1. बचा पोहा
  2. बचा फरसाण
  3. पोहा को मिक्सर जार में डाल के पीस लिजीए|
  4. अभी फरसाण भी पीस लिजिए|
  5. प्याज को काटिए , लहसून क्रश किजीए|
  6. हरी मिर्च और हरा धनिया काटिए|
  7. अभी फरसाण पाउडर और पिसा हुआ पोहा को पानी मिला के गुंथ लिजिए| इसमें प्याज, हरी मिर्च, लहसून, धनिया, चावल का आटा, नमक मिलाइए|
  8. इस मिश्रण के गोले बनाये|
  9. अभी कपडा गीला करके इस मिश्रण का गोला कपडे पे रखिए, और हाथ से थपकिंया देके थालीपीठ बनाइए|
  10. उंगलियों से थालीपीठ में छेद करे| छेद करनेसे आसानी से पकती है, क्रिस्पी बनती है|
  11. तवा गरम किजीए, उसमें तेल डालिए|
  12. अभी थालीपीठ तवे में कपडे को उठाके पलट ले|
  13. धीमी आंच पे पकने दे|
  14. एक बाजू पकने के बाद, पलट के दुसरी बाजू पकने दे|
  15. अभी सर्विंग डिश में निकालके मख्खन और नारियल की चटनी के साथ गरम गरम परोसे|

रीव्यूज़ (4)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amrisha Vohra
Sep-19-2017
Amrisha Vohra   Sep-19-2017

Lajawaab...

Anvita Amit
Sep-05-2017
Anvita Amit   Sep-05-2017

खमंग....मस्तच....

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर