होम / रेसपीज़ / Mawa stuffed bread baati

Photo of Mawa stuffed bread baati by Preeti Jaiswani at BetterButter
1173
6
0.0(1)
0

Mawa stuffed bread baati

Sep-12-2017
Preeti Jaiswani
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. सफेद ब्रेड -६-७ स्लाइस
  2. मिल्क पाउडर -४ पैकेट (१०रु वाले)
  3. दुध- १/४ कप या आवश्यकता अनुसार
  4. मलाई-१ बडा चम्मच
  5. तेल-तलने के लिए
  6. चाशनी के लिए - शक्कर-१ १/४ कप
  7. पानी -१ कप
  8. ईलायची पाउडर -१/४ छोटा चम्मच
  9. केसर-१ चुटकी
  10. भरावन के लिए- मावा- १ बडा चम्मच
  11. काजु-५ बारिक कटे हुए
  12. बादाम-५ बारिक कटे हूए
  13. पिस्ते की कतरन-१ छोटा चम्मच
  14. शुद्ध घी -१/२छोटा चम्मच
  15. शक्कर -२छोटे चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले बाटी का आटा लगायेगें।
  2. उसके लिए पहले ब्रेड के स्लाईस ले ओर उसके किनारे काट ले।
  3. अब इन्हें मिक्सर जार मे डाले ओर चूरा बना ले। चाहे तो अपने हाथों से भी चूरा कर सकते हे।
  4. अब इसे एक थाली मे निकाल दे। ओर मिल्क पाउडर मिलाए।
  5. अब इसमे मलाई डाले ओर थोड़ा थोड़ा करके दूध डालें ,ओैर मुलायम आटा गुंथ ले।
  6. अब तैयार आटे को कपडे से ढककर १० मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे।
  7. चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन मे पानी ओैर शक्कर डाले।
  8. जब शक्कर पानी मे घुल जाये तो इसमे ईलायची पाउडर ओर केसर डालें , ओैर एक तार की चाशनी बनाए।
  9. ५-६ मिनट तक पकाने के बाद चासनी तैयार हो जाएगी, गैस बंद करे ओैर चाशनी को एक तरफ रख दे।
  10. भरावन बनाने के लिए एक कड़ाई मे घी गर्म करे ।
  11. अब इसमे मावा डाले ओर धीमी आँच पर हल्का भूरा रंग आने तक भुने।
  12. अब इसमे कटे हुए मेवे डालकर १ मिनट तक भुने।
  13. अब शक्कर डालकर अच्छे से मिलाए ओर १/२ मिनट ओर भुने।
  14. अब गैस बंद कर दे ओर तैयार भरावन को ठंडा होने दे।
  15. अब हाथो पर थोड़ा तेल लगाए, ओैर गुथे हुए ब्रेड के आटे को मसल ले।
  16. अब आटे की छोटी छोटी गोलियां बनाये ।
  17. इन्हें उंगलियों से थोडा चपटा करे ओर इसके बीच मे १/२चम्मच मावे की भरावन का डाले। अब इसके किनारों को अच्छे से बंद करे , ओैर गोल गोल बाटी का आकार दे।
  18. अब एक कढाई मे तेल गर्म करे ओर बाटी को बिल्कुल धीमी आँच पर चारो तरफ से घुमाते हुए ब्राउन होने तक तल ले।
  19. अब इन्हें एक प्लेट मे निकाल दे।
  20. अब इन्हें तैयार चाशनी मे डाले।
  21. ३-४ घंटे चासनी मे ही रखे , ताकि बाटी अंदर तक मिठ्ठी हो जाए।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Deepika Rastogi
Sep-15-2017
Deepika Rastogi   Sep-15-2017

I tried it yesterday and really came out very well.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर