होम / रेसपीज़ / Mini Namkeen Gujiya

Photo of Mini Namkeen Gujiya by Neelam Barot at BetterButter
4292
6
0.0(1)
0

Mini Namkeen Gujiya

Sep-13-2017
Neelam Barot
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Mini Namkeen Gujiya रेसपी के बारे में

स्वादिष्ट नमकीन गुजिया , शाम की छोटी छोटी भूख के लिए।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • तलना
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बाहर का कवर बनाने के लिए :-
  2. मैदा २ कप
  3. गेंहू का आटा १/२ कप
  4. नमक स्वाद के अनुरूप
  5. तेल २ बड़े चम्मच
  6. अजवाइन १/४ छोटी चम्मच
  7. पानी जरूरत के अनुरूप
  8. भरावन के लिए :-
  9. सूखा नारियल पाउडर १ कप
  10. भूनी पीसी हुई मूंगफली २ बड़े चम्मच
  11. काजू कटे हुए १ बड़ा चम्मच
  12. तिल १ बड़ा चम्मच
  13. किसमिश कटी हुई २ बड़े चम्मच
  14. चीनी १ बड़ा चम्मच
  15. हरी मिर्च बारीक कटी हुई २-३
  16. मीठे नीम के पत्ते बारीक कटे हुए ७-८
  17. धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच
  18. नींबू का रस १ नींबू
  19. नमक स्वाद के अनुरूप
  20. तेल तलने के लिए।

निर्देश

  1. एक बाउल में मैदा , गेंहू का आटा ,नमक , अजवाइन और तेल डालकर मिला ले।
  2. अब मिश्रण में थोड़ा थोड़ा करके पानी डालें ,ओैर पूरी जैसा आटा गूंथ लें।
  3. अब आटे को ढक के रख ले , तब तक भरावन का मिश्रण बनाए।
  4. भरावन के लिए जो भी सामग्री है , वो सब एक बाउल में ले , उसमे नींबू का रस डाले , और अच्छे से मिला ले।
  5. अब आटे मे से ४ बडी लोईयां बनाले , फिर चकले पे बड़ी सी रोटी बनाले।
  6. अब छोटी सी राउंड कटर या कटोरी से छोटी छोटी पूरिया काट ले।
  7. अब इसमें से पूरियों को निकाल ले।
  8. सारी पूरिया तैयार है।
  9. अब एक कटोरी में पानी ले , जिसे पूरियों के किनारी पे लगाना है।
  10. अब छोटी सी पूरी ले उसे अंगूठे और उंगलियों के बीच मे रखे।
  11. अब उसकी किनारियों पर पानी का हाथ लगाके एक तरफ का कोना जोड़ दे।
  12. अब थोड़े भरावन को पूरी में भरे।
  13. अब किनारी को जोड़ते जाए।
  14. गुजिया का भरावन हो चुका है।
  15. अब किनारी को प्रेस करे फिर फोल्ड करके कट करे , फिर से किनारी को फोल्ड करे फिर कट कर इसी प्रकार गुजिया की किनारी बनाले।
  16. इसी प्रकार सारी गुजिया बनाले और एक ओर कड़ाई में तेल गर्म करने के लिए रखे।
  17. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे गुजिया को तले।
  18. एक साथ कड़ाई में ६-७ गुजिया ही तले।
  19. जब गुजिया सुनहरी हो जाए तो कड़ाई से निकाल ले।
  20. मिनी नमकीन गुजिया बनके तैयार है

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Deepika Rastogi
Sep-15-2017
Deepika Rastogi   Sep-15-2017

Looking nice.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर