होम / रेसपीज़ / Leche frita (fried milk)

Photo of Leche frita (fried milk) by Honey Lalwani at BetterButter
1556
6
0.0(1)
0

Leche frita (fried milk)

Sep-15-2017
Honey Lalwani
120 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Leche frita (fried milk) रेसपी के बारे में

यह एक स्पेनिश डिजर्ट (मिठाई) है। जिसका मतलब होता है तला हुआ दूध। ये स्वाद में बहुत ही अनोखी और मजेदार होती है। आप इसे जरूर बनाये।

रेसपी टैग

  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • स्पेनिश
  • ठंडा करना
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. दूध 200 मिलीलीटर
  2. कॉर्नफ्लोर 50 ग्राम
  3. दालचीनी 1 टुकड़ा
  4. नींबू का छिलका आधा चम्मच
  5. चीनी 2 बड़े चम्मच
  6. मक्खन 1 बड़ा चम्मच
  7. बारीक चीनी (कैस्टर शुगर) 1 बड़ा चम्मच
  8. दालचीनी का पाउडर 2 चुटकी
  9. अंडा 1
  10. ब्रेड का चूरा 1 कप
  11. तेल तलने के लिए

निर्देश

  1. एक पैन में दूध डाले।
  2. इसमे दालचीनी का टुकड़ा और नींबू का छिलका मिलाये।
  3. पैन को गैस पर चढ़ाये , और उबाल आने दे।
  4. 1-2 उबाल आने पर गैस बंद करे।
  5. दूध को छान कर ठंडा होने दे।
  6. अब इस दुध को वापस पैन में डाले।
  7. अब दूध में कॉर्नफ्लोर, मक्खन और चीनी डाले , और अच्छे से घुलने तक मिक्स करे।
  8. तैयार मिश्रण को गैस पर लगातार चलाते हुए पकाये।
  9. मिश्रण के गाढ़ा होकर इकठ्ठा होने तक पकाएं।
  10. गैस बंद करे और तैयार मिश्रण को तेल लगी थाली में निकाले और एकसार मोटी परत में फैलाये।
  11. इस मिश्रण को 2 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में जमने रखे।
  12. जमने पर इसे टुकड़ो में काटे।
  13. एक कटोरी में अंडा फेंटे और एक प्लेट में ब्रेड का चूरा फैलाये।
  14. तेल को गरम करने रखे।
  15. अब जमे हुए दूध का एक टुकड़ा उठाये , उसे अंडे में डुबोये और ब्रेड के चूरे में लपेटे।
  16. गरम तेल में सुनहरा होने तक तले।
  17. सभी टुकड़े इसी तरह से तैयार करे।
  18. कटोरी में कैस्टर शुगर और दालचीनी का पाउडर मिक्स करें।
  19. तले हुए दूध के टुकड़े इस चीनी के मिश्रण में लपेटे और गरमागरम सर्व करे।
  20. मैंने इसे चॉकोलेट सिरप के साथ परोसा है आप चाहे तो आइसक्रीम के साथ भी सर्व कर सकते है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Sep-18-2017
Ashima Singh   Sep-18-2017

I will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर