होम / रेसपीज़ / Maida aur besan ki khikhri (papdi )

Photo of Maida aur besan ki khikhri (papdi ) by Parul Jain at BetterButter
2482
4
0.0(1)
0

Maida aur besan ki khikhri (papdi )

Sep-15-2017
Parul Jain
20 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 10

  1. मैदा - १०० ग्राम
  2. बेसन - ५० ग्राम
  3. नमक - १/२ चम्मच
  4. अजवायन - १/४ चम्मच
  5. तेल मोयन के लिए - ३ चम्मच
  6. पानी आवश्यकता अनुसार
  7. तेल तलने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम मैदा व बेसन को अलग अलग छान लें।
  2. एक परात में मैदा लें। अब इसमें नमक व अजवाइन मिलाकर बीच में एक गड्ढा बनाकर २ चम्मच तेल डाले।
  3. अच्छे से मिक्स करें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा ना मुलायम हो और ना ज्यादा कड़ा हो। रोटी के आटे से थोड़ा कड़ा होना चाहिए।
  4. इसी तरह बेसन को भी परात में लेकर १ चम्मच तेल व थोड़ा सा नमक मिलाएं।
  5. इसका भी मैदे की तरह आटा गूंथ लें।
  6. अब मैदे की छोटी छोटी लोई बनाएं
  7. अब बेसन की भी मैदा की लोई से आधे आकार की लोइयां बनाएं
  8. चकले पर मैदा की लोइ को चपटा करें।
  9. अब इसके उपर बेसन की लोइ रखें
  10. अब बेलन की सहायता से पापड़ी बिल्कुल पतली-पतली​ बेल लें।
  11. अब एक कांटे से पूरी पापड़ी को गोद दें।
  12. इसी तरह सारी पापड़ी तैयार कर लें।
  13. अब तेल गरम करें और आंच धीमी कर दें। बिल्कुल धीमी धीमी आंच पर पापड़ी तले।
  14. इसी तरह सारी पापड़ी तल कर तैयार कर लें।
  15. अब इन पापड़ी या खीखरी को आप इसी तरह भी खा सकते हो या फिर दही खटाई डालकर चाट बनाकर भी खा सकते हो , या आलू की सब्जी के साथ भी खा सकते हो। पसंद आपकी है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Sep-18-2017
Ashima Singh   Sep-18-2017

Amazing!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर