होम / रेसपीज़ / Shahi raj kachori (urad dal bvde wali)

Photo of Shahi raj kachori (urad dal bvde wali) by Anjali Verma at BetterButter
2486
5
0.0(1)
0

Shahi raj kachori (urad dal bvde wali)

Sep-17-2017
Anjali Verma
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • उत्तर भारतीय
  • तलना
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. कचौरी की सामग्री :
  2. मैदा 1 कप
  3. सूजी 1/4 कप
  4. बेकिंग पाउडर 1 चुटकी
  5. नमक 1/2 छोटा चम्मच
  6. तेल 1 बड़ा चम्मच
  7. तेल तलने के लिए
  8. भरावन की सामग्री :
  9. उबली हुई मूंग दाल 2 बड़े चम्मच
  10. पानी में भिगोकर निचोड़े हुए हुए उड़द दाल के बड़े 5
  11. बारीक कटा सेब 1 बड़ा चम्मच
  12. बारीक कटा प्याज़ 2 बड़े चम्मच
  13. बारीक कटा टमाटर 1 बड़ा चम्मच
  14. बारीक कटा खीरा 2 बड़े चम्मच
  15. कद्दुकस की हुई चुकन्दर 1/2 कप
  16. उबले हुए आलु के छोटे टुकड़े 1/2 कप
  17. धनिया की चटनी 2 बड़े चम्मच
  18. मीठी इमली की चटनी 2 बड़े चम्मच
  19. मथा हुआ दही 2 बड़े चम्मच
  20. बारीक कटी पुदीना की पत्तियां 1 बड़ा चम्मच
  21. सजावट की सामग्री :
  22. नमकीन सेव 1 बड़ा चम्मच
  23. चाट मसाला 1 बड़ा चम्मच
  24. भुनी हुई मुंगफली 1 बड़ा चम्मच
  25. किशमिश 1 बड़ा चम्मच
  26. बादाम की गिरियां लम्बी कटी हुई 1 बड़ा चम्मच
  27. अनार के दाने 1/2कप
  28. धनिया की पत्तियां 1बड़ा चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले कचौरी की सारी सामग्री को एक बर्तन में लेकर थोड़ा सा पानी डालकर गूंथना शुरू करें।
  2. धीरे - धीरे पानी डालकर पूरी जैसा आटा गूंथ लें। इसे 1/2 घंटे के लिये एक तरफ़ रख दें।
  3. अब तेल को गर्म करें। आटे की छोटी सी लोई लेकर उसे पूरी जैसे बेल लें, इन्हें मध्यम से धीमी आंच पर सुनहरा तल लें।
  4. अब इन तैयार पूरी को पूर्णतः ठंडा कर लें।
  5. अब मथे हुए दही में पुदीना और 1 छोटा चम्मच चाट मसाला मिलाकर एक तरफ रखें।
  6. अब एक कचौरी लें। इसेे बीच में से फोड़कर खाली करलें।
  7. इसमें 1 उड़द दाल का बड़ा और 1 छोटा चम्मच मूंग दाल डालें।
  8. अब इस कचौरी में भरावन की शेष सामग्री को भरें ।
  9. अब इस तैयार कचौरी पर दोनों चटनियाँ और पुदीना दही डालें।
  10. अंत में सजावट की सामग्री से सजाकर , धनिया की पत्तियां डालें , चाट मसाला छिड़कें और तुरन्त परोसें।
  11. इसी तरह बाकी कचौरियां भी तैयार करलें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Sep-18-2017
Ashima Singh   Sep-18-2017

An appropriate dish to serve at any occasion.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर