होम / रेसपीज़ / फ्रूट केक।

Photo of Fruit Cake by Sujata Limbu at BetterButter
2488
208
4.3(0)
0

फ्रूट केक।

Dec-17-2015
Sujata Limbu
30 मिनट
तैयारी का समय
120 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

फ्रूट केक। रेसपी के बारे में

क्रिसमस के लिए फ्रूट केक!

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • क्रिसमस
  • यूरोपियन
  • बेकिंग
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 8

  1. 1 कप मिश्रित कटे फल (चेरी, अनानास, खुबानी)
  2. 1 कप सूखे किशमिश।
  3. 1 और 1/2 कप गहरे किशमिश।
  4. 1 और 1/2 कप गोल्डन किशमिश।
  5. 2 छोटा चम्मच नारंगी और नींबू के छिलके, कसा हुआ।
  6. 3/4छोटा चम्मच बेकिंग सोडा।
  7. 110 ग्राम मैदा।
  8. 226 ग्राम और 2 बङा चम्मच मक्खन,अनसाल्टेड।
  9. 340 ग्राम शक्कर।
  10. 5 अंडे।
  11. 40 ग्राम आटा।
  12. 125 मिलीलीटर पानी।
  13. 125 मिलीलीटर और 6 बङे चम्मच डार्क रम।
  14. आधा छोटा चम्मच नमक।

निर्देश

  1. एक बड़ी कड़ाही में पहले लिखे 6 सामग्री को लें।
  2. अब इसमे आधा कप रम डाले और मध्यम आंच पर उबालें। लगातार मिलाते रहें और तब स्टोव से हटा दें।
  3. अब, कसा हुआ नारंगी और नींबू के छिलके, सिरप, और मीठा सोडा में डालें। 1 घंटे के लिए यह अलग रखें ताकी फल पूरी तरह से रस को सोंख लें।
  4. 162 डिग्री सेल्सियस तक ओवन को पहले से गरम करे ।
  5. एक 10 इंच व्यास वाएकने पैन में मक्खन लगाए, और पार्च्मन्ट पेपर को पैन के नीचे और किनारे पर लगाए। एक कटोरा में मैदा और नमक एक साथ छानें।
  6. एक अलग कटोरे मे मक्खन और चीनी को एक साथ फेंटे।अब अंडा डाले ,एक बार मे एक ही अंडा डाले और बार- बार फेंटे।
  7. फिर आटे के मिश्रण में डाले और फेंटे जब तक यह मिश्रित हों। अब फलों के मिश्रण में इसे मिलाएँ। अब इस मिश्रण को तैयार पैन में डाले और एक फॉइल से ढंक दें।
  8. इस केक को 2 घंटे तक बेक करे। फिर 135 डिग्री के तापमान को कम कर दें और बेक करे या जब तक केंद्र में डाला परीक्षक साफ लेकिन थोड़ा नम बाहर आता है। (इसमे 30 मिनट ज्यादा समय लग सकता है।)
  9. एक बार पकने के बाद केक को रैक पर डाल दें और कवर को हटा दें। एक कटार से साथ केक के ऊपर छेद करें, फिर धीरे-धीरे केक के शीर्ष पर रम के 6 बड़े चम्मच छिङकें ।
  10. एक बार जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाता है, इसे ढीला करने के लिए पैन के किनारों को काटे।
  11. गर्म ही परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर