Photo of Aalu najakat by Shital Sharma at BetterButter
804
4
0.0(2)
0

Aalu najakat

Sep-21-2017
Shital Sharma
600 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Aalu najakat रेसपी के बारे में

आलू नजा़कत इस डीश का नाम सुनतें ही मुहॅ में पानी आ जाता है। यह खाने में बडी ही स्वादिष्ट लगती है।इसमें जो चीज़ और पनीर डलता है उससे यह खाने में और भी स्वादिष्ट हो जाता है।आलू नजा़कत को हम आसानी से बना सकते है।

रेसपी टैग

  • आसान
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. ३ से ४उबले आलू
  2. १/४ चम्मच अदरक का पेस्ट
  3. १ बडा चम्मच तेल
  4. २ छोटी चम्मच घी या बटर
  5. १ बडा चम्मच बारीक कटी प्याज
  6. १ बडा चम्मच बारीक कटा गाजर
  7. १ बडा चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
  8. १ बडा चम्मच बारीक कटी पत्तागोभी
  9. १ कप कद्दुकस किया चीज़
  10. १ कप कद्दुकस किया पनीर
  11. १/२ कप टोमॅटो सॉस
  12. ३से ४ चीज़ स्लाइस
  13. १/४ चम्मच लाल मिर्च पावडर
  14. १/४ चम्मच हरा धनिया पावडर
  15. १ छोटी चम्मच हरा धनिया
  16. २ चम्मच चीलीफ्लेक्स
  17. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. पॅन मे१ बडा चम्मच तेल दाले।१ बडा चम्मच बारीक कटा प्याज दाले।
  2. १/२ चम्मच पिसा अदरक दाले।१ बडा चम्मच बारीक कटी गाजर दाले।
  3. १ बडा चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च और बारीक कटी पत्तागोभी दाले।
  4. १/२ चम्मच नमक दाल कर मिलाए।
  5. २ से ३ मिनीट ढककर पकाए।
  6. १/२ चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च और १/२ चम्मच लाल मिर्च पावडर दाले।
  7. १/४ चम्मच गरम मसाला दाल कर मिलाऐ।
  8. १ बडा चम्मच टोमॅटो सॉस और १ कप कद्दूकस किया चीज़ दाले।
  9. १ कप कद्दूकस किया पनीर दाले और स्वादानुसार नमक दाल मिलाऐ।
  10. हरा धनिया दाल कर मिलाऐ।
  11. फिलीगं तैयार है।
  12. ४ उबले आलू ले।
  13. छीलके के साथ चाकू से बीच़ में से काटें।
  14. चम्मच की मदत से हाथो से आलू को गोल घुमाते हुऐ बीच का आलू निकाल दे।
  15. इस तरह सब आलू तैयार करे।
  16. फिर एक पॅन में २ छोटी चम्मच घी या बटर दाले।१/४ चम्मच जीरा दाले।
  17. फिर उस पर आलू रखे।३ से ४ मिनिट धीमी ऑच पर रखे।
  18. आलू पर नमक भूरकाये।
  19. १ चुटकी लाल मिर्च पावडर भूरकाये।
  20. १ चुटकी धनिया पावडर छीडके।
  21. फिर आलू को पलट कर ३ से ४ मिनिट ढक कर सेके।
  22. ढक्कण निकाल कर आलू को पॅन से बाहर निकाले।
  23. फीर हर एक आलू मे १/२ चम्मच टोमॅटो सॉस लगाऐ।
  24. फीर आलू मे सब्जियों का मसाला भरे।
  25. इस तरह आलू में मसाला भर के तैयार करे।
  26. फिर चीज़ स्लाइस को चाकू से लंबी पट्टीया में काटे।
  27. चीज़ पट्टीयों को आलू पे इस तरह सेट करे।३ पट्टीया सीधी और उस पर ३ पट्टीया आडी कर रखे।
  28. इस तरह तैयार करे।
  29. अब फिर से आलू को पॅन में रखे ताकी निचें से आलू क्रिस्पी और उपर से चीज़ मेल्ट हो जाए।लगभन ३ से ४ मिनिट धीमी ऑच पर ढक कर रखे।
  30. बिच में ढक्कन निकाल कर चेककरे की चीज़ मेल्ट हो गया की नही।
  31. चीज़ मेल्ट हो जाने पर ढक्कण निकाल कर आलू नजाकत को सरविगं प्लेट में निकाले।
  32. उपर से चीलीफ्लेक्स दाल कर टोमॅटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्वं करे।:relaxed::relaxed:
  33. टेस्टी टेस्टी चीज़ और पनीर और सब्जियो से भरे आलू नजाकत खाने के लिऐ तैयार है।:relaxed::relaxed:

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mona Joshi
Oct-05-2017
Mona Joshi   Oct-05-2017

Tasty n looking nice

Astha Gulati
Sep-25-2017
Astha Gulati   Sep-25-2017

Delicious!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर