Photo of Ras kadam by Cook With at BetterButter
4046
11
0.0(2)
0

Ras kadam

Sep-22-2017
Cook With
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Ras kadam रेसपी के बारे में

यह बहुत ही स्वादिष्ट बंगाली मिठाई हैं, इसे हम किसी भी पार्टी या त्यौहार पर बना सकते हैं |

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • पश्चिम बंगाल
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. 1 लीटर दूध
  2. 2 छोटे चम्मच नींबू का रस
  3. 200 ग्राम मावा
  4. 2 कप चीनी
  5. 3 कप पानी
  6. 2-3 बूंद पीला रंग
  7. 2 छोटे चम्मच देसी चीनी
  8. ½ कप नारियल का बुरादा

निर्देश

  1. सबसे पहले दूध को उबलना रख दे |
  2. अब गैस को धीमा कर दे , तथा धीरे धीरे दूध में नींबू का रस डालें, तथा चलाते रहे |
  3. जब दूध में लच्छा बन जाए और रंग हल्का हरा देखे तो गैस बंद कर दे |
  4. अब साफ नैपकिन पर छान ले |
  5. फिर बहते पानी में अच्छे से मसल कर सारा नींबू का रस निकाल दे |
  6. अब नल पर बांध दे ताकि सारा पानी निकल जाए |
  7. 15 मिनट के बाद हमारा छैना तैयार हो जाएगा |
  8. फिर हाथ से मसल मसल कर चिकना बना ले और छोटे छोटे गोले बना लें।
  9. अब कुकर मे पानी, चीनी डालकर एक उबाल दे |
  10. सभी गोलो को उबलते चाशनी में डालकर कुकर का ढक्कन सीटी के साथ बंद कर दे
  11. अब एक सीटी आने के बाद 15 मिनट धीमी आँच पर रखे |
  12. अब कुकर का ढक्कन खोले तथा देखें रसगुल्ले दो गुना आकार के हो गए हैं |
  13. फिर मावा, देसी चीनी, पीले रंग को एक प्लेट में डाल ले |
  14. हाथ से मसल मसल कर चिकना बना ले |
  15. इस तरह से आटे के जैसे तैयार कर ले |
  16. फिर मावा के गोले बना ले |
  17. अब हाथ से गोले को बेल ले , तथा उस पर रसगुल्ला रखे |
  18. रसगुल्ले को चारो तरफ से मावा में बंद कर दे |
  19. अब नारियल के बुरादा से लपेट दे,ठंडा करके सर्व करे |

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Rash amol
Sep-28-2017
Rash amol   Sep-28-2017

Awesome

Astha Gulati
Sep-25-2017
Astha Gulati   Sep-25-2017

Will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर