होम / रेसपीज़ / Instant bhature

Photo of Instant bhature by Neelam Barot at BetterButter
1520
11
0.0(1)
0

Instant bhature

Oct-03-2017
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Instant bhature रेसपी के बारे में

छोले-भटूरे पूरे भारत मे बड़े चाव से खाए जाने वाली एक डिश है ।नरम और क्रिस्पी भटूरे बनाने की आसान सी विधि श्री निशा मधुलिका जी की है जिसे मेने फॉलो करके बनाए है जिसमे मेने थोड़ा सा गेहुँ का आटा भी मिलाया है। यह रेसिपी बनाने में बहोत ही आसान और स्वादिष्ट है जिसके लिए में उनका सुक्रिया करना चाहूंगी। जट से बनजाने वाले स्वादिष्ट भटूरे आप भी एकबार जरूर बनाए।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • भारतीय
  • तलना
  • साथ में परोसने के लिये
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. मैदा २५० ग्राम
  2. सूजी ५० ग्राम
  3. गेहुँ का आटा १ कप
  4. उबले हुए आलू ४
  5. दही १ कप ( जरूरत के जितना डाले )
  6. तेल ३ बड़े चम्मच
  7. नमक १/२ छोटी चम्मच
  8. बेकिंग सोडा १/४ छोटा चम्मच
  9. तेल ( तलने के लिए )

निर्देश

  1. उबले हुए आलू को छील के कद्दूकस कर के रख ले।
  2. अब एक परात ले उसमे मैदा, सूजी,गेहुँ का आटा ले और मिला ले।
  3. अब उसमे नमक, बेकिंग सोडा और तेल डाल के अच्छे से मिला ले।
  4. अब कदूकस किया हुआ आलू डाले और मिलाए।
  5. थोड़ा थोड़ा दही डाल कर नरम आटा गूंथ लें।
  6. आटे को १/२ घंटे के लिए ढक कर रख ले।
  7. अब आटे की छोटी छोटी लोईयां बनाले भटूरे के लिए।
  8. एक ओर कड़ाई में तेल डालकर गर्म करने रख ले।
  9. लोई लेके बड़ी सी पूरी/भटूरा बेल लें।
  10. अगर आटा चकले से चिपकता हो तो आप थोड़ा सा मैदा छिड़क ले या हल्का सा तेल लगाकर बेले।
  11. अब तेल गर्म हो जाए तो उसमे भटूरा तले।
  12. गर्म तेल में भटूरा तुरंत ही फूल के बाहर आ जाएगा इसे आप पल्टाले ,ताकि दूसरी ओर भी सुनहरा सा हो जाए।
  13. जब भटूरा सुनहरा हो जाए तब निकाल के किचन पेपर पर कुछ देर रख ले।
  14. सारे भटूरे इसी प्रकार बनाले।
  15. गरमा गरम भटूरे छोले के साथ या भाजी के साथ मज़े से खाए।
  16. इस सामग्री से आप करीब १५-१६ भटूरे बना सकते है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Oct-06-2017
Hema Mallik   Oct-06-2017

I will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर