होम / रेसपीज़ / Besan ka dhokla

Photo of Besan ka dhokla by Meenu kawaljit Luthra at BetterButter
1214
6
0.0(3)
0

Besan ka dhokla

Oct-04-2017
Meenu kawaljit Luthra
1800 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 1 प्याला बेसन
  2. नामक स्वाद अनुसार
  3. हल्दी 1 tsp
  4. नीबू का रस 1 tbsn
  5. 1 प्याला + 2 चमच पानी
  6. बेकिंग पाउडर 3/4थ tbsp
  7. बेकिंग सोडा 1/4थ tbsp
  8. सरसों के बीज 1 tbsn
  9. कढ़ी पत्ता 10 से 15
  10. चीनी 3 से 4 tbsn
  11. हरी मिर्च 3 लंबाई में कटी हुई
  12. हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  13. पानी

निर्देश

  1. एक कटोरे में बेसन लें और उसमें नामक, हल्दी और नींबू का रस डाल कर मिला लें
  2. अब इसमें पानी डाल कर एक सामान्य घोल तैयार कर लें
  3. घोल बनाने के बाद इस घोल को आधे घंटे के लिए आराम दें।
  4. जब तक घोल को आराम के लिए रखा है। इतने में आप जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उस में तेल लगा दें। तेल लगा कर उसने बटर पेपर लगा दें ताकि जब हमारा ढोकला तयार हो तो निकलने में आसानी हो
  5. एक कुकर में पानी लें। पानी इतना हो कि वो आधे घंटे तक चले। खत्म न हो। और कुकर को आंच पर गरम होने के लिए रख दें।
  6. अब बेसन के घोल में बैकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डाल कर जल्दी से मिला लें और घोल को तेल लगे बर्तन में डाल दें। जिसमें ढोकला बनाना है। ये परिकिरिया जल्दी जल्दी करनी है क्योंकि बेकिंग पाउडर और सोडा डालते ही घोल फूलना शुरू कर देगा।
  7. अब घोल वाले बर्तन को कुकर में रख देना ह। और कुकर की सिटी हटा देनी ह। और 20 मिंट तक इसको पकाना है।
  8. ढोकला को तरका लगाने के लिए एक कड़ाही में। तेल ले। उसमें सरसों के बीज को तड़कने तक पकाना है। फिर इसमें कढ़ी पत्ता डाल कर पानी डाल दें।
  9. अब कढ़ाई में चीनी डाल कर् मिलाएं। हरी मिर्च भी डाल दें और अच्छे से पकाएं। जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल नही जाती। जैसे ही आप आंच बंद करे तो इस में नींबू का रस भी डाल दें।
  10. 20 मिंट बाद आप ढोकला चेक कीजिये।। एक चाकू को ढोकले में डालिये । चाकू साफ निकला तो आप का ढोकला तयार है।
  11. ढोकले को थोड़ा ठण्डा होने दें नही तो ढोकला टूट सकता है।
  12. थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे प्लेट मेउन निकल लें और टुकड़ों में काट लें।
  13. तयार तड़के को ढोकले के ऊपर फैला दें
  14. धनिया से सजाएं। और परोसें।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Jaismeen Kaur
Oct-31-2017
Jaismeen Kaur   Oct-31-2017

Yummy

Hema Mallik
Oct-06-2017
Hema Mallik   Oct-06-2017

Lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर