होम / रेसपीज़ / Bharvan mat parantha

Photo of Bharvan mat parantha by Cook With at BetterButter
732
7
0.0(1)
0

Bharvan mat parantha

Oct-05-2017
Cook With
10 मिनट
तैयारी का समय
8 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Bharvan mat parantha रेसपी के बारे में

यह बच्चो के लिए बहुत ही स्वादिष्ट, सेहतमंद हैं | बच्चे ऐसे आकर्षक व्यंजन खुशी खुशी खाते हैं |

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • मेक्सिकन
  • शैलो फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 2 कप आटा
  2. 1 कप पानी आटा गूँथने के लिए
  3. 1 कप पालक पेस्ट
  4. ½ कप पनीर
  5. 1 बारीक कटा प्याज
  6. ½ चम्मच नमक
  7. ¼ चम्मच लाल मिर्च
  8. 3 चम्मच देसी घी

निर्देश

  1. सबसे पहले पालक को साफ करे और पेस्ट बना ले |
  2. अब पालक पेस्ट से आटा गूँथ ले |
  3. फिर प्लेन आटा भी गूँथ लें |
  4. भरावन के लिए पनीर को कद्दूकस करे तथा प्याज को बारीक काटकर नमक, मिर्च मिक्स करे
  5. अब पालक के आटे से लोई ले और गोल बेल ले |
  6. इसी प्रकार प्लेन आटे की लोई को बेल ले |
  7. अब पिज्जा कटर से 1 इंच चौड़ी पट्टी काट ले |
  8. इसी प्रकार से प्लेन रोटी की भी पट्टी काट ले |
  9. फिर इस तरह से एक एक पट्टी को छोड़कर बना ले |
  10. इस पर पालक की पट्टी रखे |
  11. अब यही प्रकिया फिर से दोहराए |
  12. इस प्रकार से एक तरफ से मैट तैयार हो जाएगा |
  13. फिर से वही प्रकिया दुहराते हुए मैट को पूरा बुन ले |
  14. अब एक और रोटी को बेल ले तथा उस पर स्टफिंग फैला दे |
  15. दूसरी रोटी से कवर करे तथा कांटे से साईड को दबाकर बंद कर दे |
  16. फिर नॉनस्टिक तवे पर मध्यम आँच में दोनों तरफ से सेक ले |
  17. अब हमारा भरवां मैट परांठा बनकर तैयार हैं |
  18. मनचाही आकार में काटकर टॉमेटो सॉस तथा धनिया चटनी के साथ सर्व करे |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Oct-06-2017
Hema Mallik   Oct-06-2017

Nice one.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर