होम / रेसपीज़ / Cheese burst puri

Photo of Cheese burst puri by Shital Sharma at BetterButter
856
5
0.0(1)
0

Cheese burst puri

Oct-07-2017
Shital Sharma
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Cheese burst puri रेसपी के बारे में

मेने कुछ नया ट्राय किया है।चीज़ ब्रस्ट पूरी मतलब मिनी पीज्जा पुूरी। सब्जिया और ची़ज दाल कर बनी पूरी खाने में बहुतही स्वादिष्ट लगती है।इसका स्वाद पुरी पीज्जा़ जैसा लगता है।बच्चो को तो यह चीज़ से भरी पूरी खाने में बहुत पंसद आती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • भारतीय
  • माइक्रोवेव
  • स्टार्टर
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. पूरी के लिऐ
  2. १ कप रवा
  3. १/२ कप मैदा
  4. १/४ कप गेहूॅ का आटा
  5. १/४ टी स्पून बेकींग सोडा
  6. २ छोटा चम्मच तेल(मोयन के लिऐ)
  7. गुनगुना पानी जरूरत के अनुसार
  8. नमक स्वादानुसार
  9. पूरी तलने के लिऐ तेल
  10. भरावन के लिऐ
  11. २ छोटा चम्मच तेल
  12. १/२ छोटा चम्मच अदरक, लसून पेस्ट
  13. १ कप प्याज बारीक कटा
  14. १ कप शिमला मिर्च बारीक कटी
  15. १ कप बारीक कटी गाजर
  16. १ कप पत्तागोभी बारीक कटी
  17. १ बडा चम्मच टोमॅटो सॉस
  18. १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
  19. १ छोटा चम्मच ऑरीगॅनो
  20. १ छोटा चम्मच चिलीफ्लेक्स
  21. नमक स्वादानुसार
  22. २ कप + १/२ कप चीज़ कद्दुकस किया हुआ

निर्देश

  1. रवा, मैदा, गेहूॅ के आटे को मिलाकर उसमे सोडा, नमक, तेल दाल गुनगुने पानी से थोडा कडक आटा गुंथ ले।५ मिनिट के लिऐ ढक कर रख दे।
  2. फीर एक रोटी बेले।किसी डब्बी के छोटे ढक्कन को रोटी पर दबाकर पूरी के आकार में काटे।
  3. पूरी को तेल में तले।गॅस की ऑच कभी धीमी तो कभी मध्यम रखे। ऑच तेज रखने से पूरी कडक (कुरकुरी) नही बनेगी।
  4. पूरी को तलकर बाहर निकाले।पूरी को थंडा होने के लिऐ रखे।
  5. पूरी थंडी होने के बाद उसमें बीच में से थोडा तोडे।आप फोटो देख सकते है।
  6. अभी भरावन के लिऐ यह सब्जिया बारीक काट कर तैयार करे।
  7. पॅन में तेल गरम कर अदरक, लसुन पेस्ट दाले।फिर सारी सब्जिया दाले।५ मिनिट ढक कर पकाये। सब्जिया जादा नही पकानी है।थोडी अधर कच्ची रखे। फीर सब्जियो मे सारे मसाले दाले।(लाल मिर्च पावडर, ऑरीगॅनो, चिली फ्लेक्स) सॉस और १/२ कप चीज़ दाले।नमक दालकर मिलाये।
  8. सब्जी मसाला तैयार है।
  9. पूरीया ले।
  10. पूरी मे पहले थोडा कद्दुकस किया चीज़ दाले।
  11. फीर पूरी में सब्जी मसाला दाले।
  12. फीरसे कद्दुकस किया चीज़ दाले।
  13. इस तरह सभी पूरी तैयार करे।
  14. मायक्रोवेव सेफ ट्रे में रखे।उपर से ऑरीगॅनो दाले।
  15. सिर्फ ३० सेकंद के लिऐ मायक्रेवेव में गरम करे।ताकी चीज़ मेल्ट हो जाये।
  16. मायक्रोवेव से बाहर निकाले।
  17. मिनी पीज्जा पुरी तैयार है।ऊपर थोडा टोमॅटो सॉस दाले।
  18. गरमा गरम चीज़ ब्रस्ट पुरी खाने के लिऐ तैयार है।:relaxed::relaxed:

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Payal Singh
Oct-09-2017
Payal Singh   Oct-09-2017

Perfect tea time snack.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर