होम / रेसपीज़ / Makki ki roti aur sarson ka saag

Photo of Makki ki roti aur sarson ka saag by Cook With at BetterButter
5624
6
0.0(1)
0

Makki ki roti aur sarson ka saag

Oct-15-2017
Cook With
30 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Makki ki roti aur sarson ka saag रेसपी के बारे में

यह पंजाब का मशहूर खाना हैंं , मक्की की रोटी सरसों का साग और साथ में गुड़, मक्खन तथा लस्सी क्या, बात जी क्या बात पंजाब की शान.....

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • पंजाबी
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मक्की की रोटी के लिए
  2. 4 कप मक्की का आटा
  3. 1 कप गेहूँ का आटा
  4. 1 चम्मच नमक
  5. 3 कप हल्का गर्म पानी
  6. 2 जिप लॉक प्लास्टिक बैग
  7. 1 कप देसी घी
  8. सरसों के साग के लिए
  9. 2 गुच्छी सरसों का साग
  10. 1 गुच्छी पालक
  11. 1 गुच्छी मेथी
  12. 2 पीस हरी मिर्च
  13. 2 चम्मच मक्की का आटा
  14. 4 चम्मच देसी घी
  15. 20 कलियां लहसुन बारीक काटकर
  16. 2 इंच अदरक टुकडा बारीक कटा हुआ
  17. 3 सूखी लाल मिर्च
  18. ½ चम्मच नमक
  19. 2 कप पानी

निर्देश

  1. मक्की की रोटी के लिए
  2. एक बाउल में मक्की का आटा, गेहूँ का आटा, नमक, हल्का गर्म पानी मिलाकर आटा गूँथ लें |
  3. अब बराबर 8 हिस्सों में गोले बना ले |
  4. 2 प्लास्टिक बैग के बीच में एक गोले को रखकर हल्के हाथ से बेलकर गोल रोटी बेल ले |
  5. अब तवे को गर्म करे तथा मध्यम आँच पर दोनों तरफ से रोटी को घी लगाकर सेक ले
  6. सुनहरा तथा करारा होने पर रोटी को तवे से नीचे उतार ले |
  7. सरसों के साग के लिए
  8. कुकर में पानी डालकर उबाल ले |
  9. अब उसमे बारीक कटा साग, पालक, मेथी, हरी मिर्च डालकर 15 मिनट मध्यम आँच पर पकाए |
  10. थोड़ा ठंडा होने पर साग को बिल्कुल बारीक मैश कर ले |
  11. साग में मक्की का आटा, नमक डालकर मध्यम आँच पर 15 मिनट पकाए |
  12. अब एक पैन में घी डालकर गर्म करे तथा उसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक भून ले
  13. अब सूखी लाल मिर्च के टुकड़े और मैश किया हुआ साग इस तड़के में मिक्स करे , तथा मध्यम आँच पर 5 मिनट पकाए |
  14. अब सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी, मक्खन, गुड़ तथा लस्सी परोसे |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kirti Arora
Oct-16-2017
Kirti Arora   Oct-16-2017

Can't live without this awesome combination.

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर