होम / रेसपीज़ / Ankurit moon aur cabbage bhare saucy masala paav rolls

Photo of Ankurit moon aur cabbage bhare saucy masala paav rolls by Zulekha Bose at BetterButter
532
5
0.0(1)
0

Ankurit moon aur cabbage bhare saucy masala paav rolls

Oct-15-2017
Zulekha Bose
120 मिनट
तैयारी का समय
22 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • फ्यूज़न
  • बेकिंग
  • सौटे
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. पाव रोल्स के आटे के लिए-
  2. 3/4 कप आटा( होल वीट फ्लोर )
  3. 1/4 कप मैदा
  4. 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  5. 1/2 छोटी चम्मच नमक
  6. 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  7. 1/2 छोटी चम्मच सूखा मिक्स हर्ब सीजनिंग
  8. 1 बड़ी चम्मच दूध पाउडर
  9. 1 बड़ी चम्मच चीनी बूरा
  10. 5-6 बड़ी चम्मच गाढी दही
  11. 1/2 छोटी चम्मच खाने वाला सोडा
  12. 1 बड़ी चम्मच तेल
  13. 1/4 कप य आवश्यकतानुसार गुनगुना मलाई वाला दूध मुलायम आटा गूंथने के लिए
  14. 1 छोटी चम्मच तेल पाव रोल्स के आटे के उपर लगाने के लिए
  15. सूखा आटा आवस्यकतानुसार पाव रोल्स के आटे को दूसरी बार गूंथने के लिए
  16. पाव रोल्स के भरावन(स्टफिंग) के लिए-
  17. 1 छोटी चम्मच तेल
  18. 1 चुटकी हींग
  19. 1/4 कप अंकुरित मूंग
  20. 1/2 कप कद्दूकस की हुई पत्तागोभी
  21. नमक स्वादानुसार
  22. लालमिर्च पाउडर स्वादानुसार
  23. 1/2 छोटी चम्मच चाटमसाला
  24. 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला (ऑप्शनल)
  25. 3 बड़ी चम्मच कसी हुई चीज़ या चाहें तो मात्रा बड़ा सकते है
  26. 4 बड़ी चम्मच गाढा टमाटर का खट्टा मीठा चटपटा सॉस
  27. पाव रोल्स की टॉपिंग के लिए-
  28. 2 बड़ी चम्मच दूध
  29. 1/2 छोटी चम्मच सफेद तिल
  30. 1/2 छोटी चम्मच सूखे मिक्स हर्ब
  31. 1/2 छोटी चम्मच कलौंजी
  32. 2 बड़ी चम्मच पिघला मक्खन

निर्देश

  1. छन्नी में आटे(3/4कप आटा+1/4 कप मैदा) के साथ नमक स्वादानुसार,3/4 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर,1/4 छोटी चम्मच हल्दी डालकर एक बर्तन के ऊपर रखकर छान लें |
  2. अब 1/2 छोटी चम्मच सूखा मिक्स हर्ब सीजनिंग मिला ले |
  3. एक बड़ी चम्मच दूध पाउडर डालकर मिला लें |
  4. आटे के बीचोबीच एक गड्ढा सा (कुआं) बना लें |
  5. 5 बड़े चम्मच गाढा दही डालें,ऊपर से 1/2 छोटी चम्मच खाने वाला सोडा,1 बड़ी चम्मच पिसी चीनी डालें ,एक छोटी चम्मच तेल डाले फिर गुनगुना मलाई वाला दूध लगभग 1/4 कप य जरूरत अनुसार थोड़ा थोड़ा आटे में मिलाकर एक मुलायम आटा तैयार कर लें |
  6. गूंथे हुए पाव रोल्स के आटे में एक छोटी चम्मच तेल ऊपर से लगा लें |
  7. सूती कपड़े से ढककर 1 घंटा किसी गरम स्थान पर रख दें |
  8. अब एक पैन में 1 बड़ी चम्मच तेल डालकर चूल्हे पर गरम करने को रखें ,तेल जब अच्छे से गरम हो जाए तो उसमे 1चुटकी हींग डालें ऊपर से अंकुरित मूंग डालकर 1 मिनट तक सौते कर लें ,अंकुरित मूंग आप बाजार से खरीद सकते हैं चाहे तो घर पर भी बना सकते हैं |
  9. फिर कद्दूकस की हुई 1/2 कप पत्ता गोभी, 1/4 छोटी चम्मच नमक ,1/4 चम्मच गरम मसाला अगर आप चाहें अन्यथा न डालें ,1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला,1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर पत्ता गोभी नरम होने तक 2-3 मिनट तेज आंच पर कलछी चलाते हुए पका लें |
  10. आंच बंद कर पाव रोल्स की भरावन ठंडी कर लें |
  11. 1 घंटे बाद पाव रोल्स का गूंथा आटा डबल हो जाएगा |
  12. आटे को एक बार फिर से सूखा आटा लगाते हुए गूंथ लें ताकि हवा आटे से बाहर निकल जाए |
  13. अब पाव की ठंडी भरावन को एक बर्तन मे निकालकर चार बड़े चम्मच टमाटर का खट्टा मीठा और चटपटा घर पर बना हुआ सॉस और कसा चीज मिलाकर भरावन तैयार कर ले |
  14. पाव रोल्स के आटे को पांच बराबर भागों में बांट लें
  15. दोनों हथेलियों में थोड़ा सूखा आटा य तेल लगा लें |
  16. अब एक भाग (पाव रोल्स के आटे की लोई)लेकर उंगलियों की मदद से गोल फैलाकर लगभग 5 इंच बड़ा कर लें ,फिर बीच में 2 बड़ी चम्मच भरावन रखकर सारे किनारों को ऊपर उठाकर सील कर लें
  17. हथेलियों के बीच में हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए एक गोलाकार पाव रोल तैयार कर लें ,ज्यादा शक्ती का प्रयोग न करें अन्यथा भरावन बाहर निकल सकती है |
  18. इसी प्राकार सारे पाव रोल्स तैयार कर एक बर्तन में रख लें |
  19. अब सारे पाव रोल्स के ऊपर ब्रस की सहायता से दूध लगा ले |
  20. ऊपर सें कलौंजी,सफेद तिल,सूखा मिक्स हर्ब लगाकर फिर से पाव रोल्स को किसी गरम स्थान पर 45 मिनट के लिए रख दें |
  21. जब पाव के आराम करने के 10 मिनट रह जाएं उस समय ओवन 200डिग्री सेंटीग्रेड पर गरम होने (प्रीहीट)को रख दें |
  22. 45 मिनट बाद पाव थोड़े और फूलकर बड़े हो जाएंगे |
  23. पहले से ही गरम हो रहे ओवन में 200 डिग्री सेन्टीग्रेड पर 22 मिनट के लिए पाव रोल्स बेक कर लें |
  24. बीच में ओवन खोलकर ब्रश की मदद से सारे पाव रोल्स के ऊपर मक्खन लगा लें |
  25. पाव रोल्स ऊपर से बादामी रंग के होने लगें तब ओवन बंद कर दें |
  26. 5 मिनट बाद पाव रोल्स बाहर निकालकर 10 मीनट के लिए ठंडा कर टमाटर के सॉस के साथ सुबह की चाय के साथ य बच्चों के टिफिन में परोसें
  27. पाव रोल्स की बेकिंग की समय सीमा और तापमान(डिग्री) ओवन की कैपेसिटी पर निर्भर करती है ,अगर आपका ओवन छोटा है तो लगभग 190डिग्री पर 18-20 मिनट में ही पाव रोल्स बेक होकर तैयार हो जाएंगे |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Bindiya Sharma
Oct-17-2017
Bindiya Sharma   Oct-17-2017

nice and healthy, love the step by step procedure!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर