होम / रेसपीज़ / Strawberry Cream

Photo of Strawberry Cream by Parul Jain at BetterButter
1927
3
0.0(1)
0

Strawberry Cream

Oct-28-2017
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Strawberry Cream रेसपी के बारे में

ये महाबलेश्वर का प्रसिद्ध डेजर्ट है। बनाने में बहुत सरल व खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। आप इसको पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकते है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • भारतीय
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. स्ट्रॉबेरी - १०
  2. टंगी हुई दही - १ कप
  3. मीठी व्हीप्ड क्रीम - १ कप
  4. बूरा या पिसी चीनी - २ चम्मच
  5. वनीला एसेंस - कुछ बूंदें
  6. सजाने के लिए स्प्रिकंलस

निर्देश

  1. सर्वप्रथम स्ट्राबेरीज़ को पतले स्लाइस में काट लें।
  2. टंगी दही को हल्के हाथों से फेंट लें और बूरा या पिसी चीनी डालकर मिलाएं। हल्का सा हैंड ब्लैंडर से फेंट लें। वनीला एसेंस मिलाएं।
  3. व्हीप्ड क्रीम में वनीला एसेंस मिलाकर पाइपिंग बैग में भर लें।
  4. सर्विंग ग्लास को फ्रिज में ठंडा कर लें।
  5. सबसे पहले गिलास को १/४ दही​ वाले मिश्रण से भर लें।
  6. उसके उपर स्ट्रॉबेरी स्लाइस लगाएं।
  7. अब उसके उपर क्रीम भरेंं , फिर स्ट्रॉबेरी स्लाइस लगाएं।
  8. उसके उपर फिर दही वाला मिश्रण , इसी तरह से दोहराते हुए गिलास को पूरा उपर तक भर लें।
  9. गिलास को उपर से क्रीम , स्ट्रॉबेरी स्लाइस व स्प्रिंकल्स से सजाएं।
  10. फ्रीज में ठंडा करके परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anchal Sinha
Oct-30-2017
Anchal Sinha   Oct-30-2017

Thanks for sharing this recipe.

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर