होम / रेसपीज़ / Nachos in indian chat style

Photo of Nachos in indian chat style by Dharmistha Kholiya at BetterButter
803
6
0.0(1)
0

Nachos in indian chat style

Nov-02-2017
Dharmistha Kholiya
25 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • तलना
  • सौटे
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 10

  1. नाचोस की सामग्री
  2. 100 ग्राम मैदा
  3. 100 ग्राम मकाई का आटा
  4. 1 टीस्पून अजवाइन
  5. 1 टीस्पून चिली फ़्लैक्स
  6. 1 टीस्पून ऑरेगैनो
  7. 1 टीस्पून तेल
  8. नमक स्वादानुसार
  9. 3/4 कप पानी
  10. तलने के लिए तेल
  11. रेड सॉस की सामग्री
  12. 1 टेबलस्पून मैदा
  13. 2 टेबस़लस्पून बटर
  14. 400 मिली़ दूध
  15. 3 टेबलस्पून टोमेटो सॉस
  16. 2 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  17. 1 टीस्पून ऑरेगैनो
  18. 1 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
  19. नमक स्वादानुसार
  20. ग्रीन सॉस की सामग्री
  21. 1 कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
  22. 4 हरी मिर्च
  23. 1/2 कप सिंगदाना
  24. नमक स्वादानुसार
  25. 2 टेबलस्पून मेयोनिस
  26. 2 टेबसस्पून चीज़ स्प्रेड
  27. टॉपिंग की सामग्री
  28. 1/2 कप उबले हुए राजमा
  29. 1/2 कप बारीक कटी हुई पर्पल गोभी
  30. 1/2 बारीक कटे हुए टमाटर
  31. 1/2 कप बारीक कटा हुआ लाल शिमला मिर्च
  32. 1/2 कप बारीक कटा हुआ पीला शिमला मिर्च
  33. 1/2 कप बारीक कटा हुआ हरा शिमला मिर्च
  34. 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑइल
  35. नमक स्वादानुसार
  36. 1 टीस्पून इटालियन मिक्स हर्ब
  37. 1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  38. इसके अलावा हमे चाहिए
  39. 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  40. 1 कप बारीक सेव
  41. 1/4 कप ब्लैक ऑलिव
  42. 1 टेबलस्पून चिली फ़्लैक्स

निर्देश

  1. सबसे पहले नाचोस बना लिजिए , नाचोस की सभी सामग्री को मिलाकर पानी डालकर ना सख्त ना नरम आटा गुँथ लिजिए।
  2. अब आटे को ढंक कर 15 मिनट के लिए रख दिजिए।
  3. अब आटे से रोटी जितनी लोई तोड़कर सूखा मैदा छिड़कर, रोटी बनाकर , गोलाकार ढक्कन से काट लिजिए।( फोर्क से छेद करे ताकि नाचोस फुले ना)
  4. अब गोलाकार नाचोस को मध्यम आंच पर तल लिजिए।
  5. अब रेड सॉस बनाने के लिए एक कड़ाई में बटर गर्म करके 2 मिनट के लिए मैदा भून लिजिए।
  6. अब दूध डालकर गढ़ा होने तक चलाते हुए पका लिजिए।
  7. जब गढ़ा होने लगे तब बाकी की सारी सामग्री मिला दिजिए जो रेड सॉस की सामग्री में बताई गई हैं , अच्छे से मिलने तक मिलाकर गैस बंद करे।
  8. इस रेड सॉस को ठंडा होने के लिए बाजू में रख दिजिए
  9. अब ग्रीन सॉस के लिए धनिया , मिर्च, सिंगदाना और नमक को थोडासा पानी डालकर मिक्सी में पीसकर एक बाउल में निकालकर मेयोनिस और चीज़ स्प्रेड मिला लिजिए।
  10. ग्रीन सॉस को अच्छे से मिला लिजिए।
  11. अब टॉपिंग बनाने के लिए एक कडाई में ऑलिव आयल गर्म करके राजमा, शिमला मिर्च, टमाटर , पर्पल गोभी को डालकर 2 मिनट के लिए पका लिजिए।
  12. अब बाकी की सभी सामग्री मिला दिजिए जो टॉपिंग की सामग्री में बताई गई है।
  13. अच्छे से मिलने तक मिलाकर गैस बंद करे। और ठंडा होने के लिए बाजू में रख दिजिए।
  14. अब प्लेटिंग करने के लिए डिश में नाचोस रखे।
  15. अब तैयार किया हुआ एक एक टेबलस्पून जितनी टॉपिंग रखे।
  16. ग्रीन और रेड सॉस डाले।
  17. चीज़ डाले।
  18. बारीक सेव डाले।
  19. अब ऑलिव्स डालकर चिली फ़्लैक्स छिडक कर परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Astha Gulati
Nov-02-2017
Astha Gulati   Nov-02-2017

Looks great.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर