होम / रेसपीज़ / Sambhar vada ( mendu vada)

Photo of Sambhar vada ( mendu vada) by Shital Sharma at BetterButter
1978
11
0.0(2)
0

Sambhar vada ( mendu vada)

Nov-08-2017
Shital Sharma
180 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Sambhar vada ( mendu vada) रेसपी के बारे में

सांभर वडा के स्टॉल या ठेले मुंबई में बहुत जगह देखनें को मिलते है।खास तौर पे सुबह के नास्ते के टाईम ये ठेले मुंबई की सड़को पर जादा देखनें को मिलते है।मुंबई की जो फास्ट लाईफ होती है वहा यह सस्ता और टेस्टी फूड खाना लोग जादा पंसद करते है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • दक्षिण भारतीय
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. वडें के लिऐ
  2. १ कप उडद मोगर
  3. १ छोटा चम्मच रवा
  4. नमक स्वादानुसार
  5. १ चुटकी सोडा
  6. तलनें के लिऐ तेल
  7. सांभर के लिऐ
  8. १ कप तुवर दाल
  9. १/२ कप कद्दू बारीक कटा
  10. १ प्याज
  11. १ टमाटर
  12. २,३ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  13. १ बडा चम्मच सांभार मसाला
  14. १ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  15. १ ड्रम स्टिक १ इंच के टुकडो में कटी
  16. २ बडे चम्मच तेल
  17. १,१ चम्मच राई, जीरा
  18. ४,५ कढी पत्ता
  19. ३,४ सुखी लाल मिर्च
  20. १ बडा चम्मच ईमली की खटाई
  21. १/२ छोटा चम्मच चीनी
  22. नमक स्वादानुसार
  23. जरूरत के अनुसार पानी
  24. १ बडा चम्मच कटी हरा धनिया पत्ती
  25. नारीयल की चटनी कें लिए
  26. १/२ कप कद्दुकस ताजा नारीयल
  27. २,३ छोटा चम्मच दलिया(दालवा)
  28. ३,४ हरी मिर्च
  29. थोडा हरा धनिया पत्ती
  30. थोडा पानी
  31. नमक स्वादानुसार
  32. चटनी तड़के कें लिए
  33. १ छोटा चम्मच तेल
  34. १ छोटा चम्मच राई
  35. ४,५ कड़ी पत्ता

निर्देश

  1. लगभग ३ घंटे उडद मोगर भीगने के बाद ज्यादा का पानी निकाले।
  2. उडद मोगर को मिक्सी पॉट में दालकर पीस ले।
  3. एक पॉट में निकालकर उसमें स्वादानुसार नमक,१ चुटकी सोडा, १ छोटा चम्मच रवा दालें , हाथो सें मिश्रण को अच्छे से सें फेट लें , जिससे वडा कुरकुरा बनेगा।
  4. फिर एक छोटी कटोरी लें , कॉटन का रूमाल या कपडा कटोरी को बांधे।
  5. पानी में हाथ गीला करें , गीला हाथ कटोरी के उपर घुमाएं फिर वडें का मिश्रण कटोरी पर रखे।
  6. पानी में भिगी उंगलीसे वडें के बीचमें छोटा छेद करे।
  7. पैन में उपर से कटोरी को उल्टा कर धीरे धीरे वड़ा गरम तेल में डालें , वडें को तले।
  8. वडें को सुनहरे रंग का होने के बाद तेल सें बाहर निकाले।
  9. सांभार बनाने के लिऐ एक कटोरी तुअर दाल को धोकर कुकर में डालें , पानी डाले।
  10. बारीक टुकड़े कर प्याज, टमाटर, कद्दू,लाल मिर्च कुकर में डाल ३,४ सीटी लें कर उबाले ।
  11. फिर एक पॅन मे २ बडे चम्मच तेल डालकर गरम करें , राई, जीरा डालें , कढीपत्ता, सुखी लाल मिर्च डालें , बाद में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाला डाले।
  12. १/२ कप पानी डाल कर मसाला पकने दें , जब तक मसाले में से तेल के बबल्स दिखने लगे।
  13. फिर उबली दाल डाले।
  14. दाल जितनी पतली या गाढी रखनी है , उस हिसाब सें पानी डाले।
  15. कटी ड्रम स्टिक डाले।
  16. स्वादानुसार नमक डाले।
  17. पीसी ईमली की खटाई डाले।
  18. चीनी दालें , खट्टा, मीठा आप कम जादा अपनें हिसाब से डाल सकते है।
  19. ५,६ मिनिट सांभार को धीमी ऑच पर उबालकर गैस बंद करे।
  20. सांभर तैयार है।
  21. नारियल की चटनी के लिऐ ताजा बारीक कटा नारीयल, दालवा, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, थोडा पानी दालकर मिक्सी पॉट में पीस लें। उपर सें राई, कढी पत्ते का तडका डाले। स्वादानुसार नमक दाल कर अच्छे से मिक्स करे। चटनी तैयार हैं |
  22. गरमा गरम सांभर वडा (मेंदू वडा ) सर्व करे।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Deepa Sharma
Aug-13-2018
Deepa Sharma   Aug-13-2018

Tasty

Kalpana Arora
Nov-10-2017
Kalpana Arora   Nov-10-2017

Bahut hi swadisht.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर