होम / रेसपीज़ / Mumbai ka misal pav

Photo of Mumbai ka misal pav by Shital Sharma at BetterButter
1668
8
0.0(1)
0

Mumbai ka misal pav

Nov-12-2017
Shital Sharma
480 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Mumbai ka misal pav रेसपी के बारे में

मिसल पाव महाराष्ट्र का एक स्पाइसी टेस्टी स्ट्रीट फूड है।यह खाने में चटपटा तीखा होता है।मैनें मुंबई का मिसल पाव बनाया है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • महाराष्ट्र
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. १ कप लाल चना भिगा हुआ
  2. १/४ कप बटाना भिगा हुआ
  3. ग्रेवी कें लिऐ
  4. १ बड़ा चम्मच तेल
  5. १/४ छोटा चम्मच राई
  6. १/४ छोटा चम्मच जीरा
  7. १ बड़ा चम्मच पीसा लहसून
  8. १ प्याज बारीक कटा
  9. ६,७ कढी पत्ता
  10. १ चुटकी हींग
  11. ४,५ हरी मिर्च बारीक कटी
  12. २,३ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
  13. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  14. २ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  15. १/२ छोटा चम्मच गरम मसाला
  16. १/२ छोटा चम्मच सब्जी मसाला ( एवरेस्ट मसाला)
  17. ३, ४ कप पानी
  18. नमक स्वादानुसार
  19. थोडा हरा धनिया पत्ती बारीक कटी
  20. ग्रेव्ही कें ऊपर डालने के लिऐ
  21. २,३ कप मिसल की सेव( मिक्स नमकिन सेव)
  22. १ प्याज बारीक कटा
  23. १ टमाटर बारीक कटा
  24. थोडा नींबू का रस
  25. थोडा हरा धनिया पत्ती
  26. पाव १२

निर्देश

  1. लाल चना और बटानें को ७,८ घंटो के लिऐ पानी में भिगो दे।
  2. फिर लाल चना और बटानें को कुकर में पानी और थोडा नमक दालकर अलग अलग उबाल लें , क्योकीं बटाना बहुत जलदी पकता है वही चने के लिऐ ४,५ कुकर की सीटी लेनी होती है।
  3. इस तरह लाल चना और बटाना उबलकर तैयार करे।
  4. प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, कढी पत्ता ले।
  5. एक पॅन में तेल दालकर गरम करे। राई, जीरा दाले।
  6. फिर तेल में सबसे पहले लहसुन डालकर थोडा भूरे रंग का होने दे।
  7. फिर हींग, प्याज, हरी मिर्च, कढी पत्ता डालकर सेके।
  8. फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया मसाला, टमाटर, गरम मसाला, सबजी मसाला डालकर सेके।१/२ कप पानी डालें
  9. मसाला सिकने के बाद उबला बटाना दाले।
  10. उबला लाल चना डालें ।
  11. बारीक कटा हरा धनिया पत्ती डाले।
  12. फिर ३,४ कप पानी डाले।
  13. स्वादानुसार नमक डाले।
  14. ३,४ मिनिट ग्रेव्ही को उबलनें दे।
  15. ईस तरह मिसल ग्रेवी तैयार है।
  16. मिसल सर्व करने के लिऐ, सबसे पहले एक बाउल में मिसल का रस्सा ( ग्रेव्ही) डालें , उपर मिसल सेव, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, हरा धनिया पत्ती, नींबूं का रस डालें
  17. गरमागरम मिसल को पाव, बारीक प्याज,बारीक कटा टमाटर, कटे नींबू के साथ सर्व करे।
  18. आप पाव को बटर या घी लगाकर सेक कर भी दे सकते है। मुंबई में जहा तक मैने ठेलेपर देखा है वहा पाव बिना सेके ही मिसल के साथ सर्व करते है।
  19. गरमागरम चटपटी तीखी तीखी मिसल पाव खाने कें लिऐ तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Waahh.. Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर