होम / रेसपीज़ / Banaras ka special chena dahi vada

Photo of Banaras ka special chena dahi vada by Prabhleen Kaur at BetterButter
6402
5
0.0(1)
0

Banaras ka special chena dahi vada

Nov-12-2017
Prabhleen Kaur
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Banaras ka special chena dahi vada रेसपी के बारे में

अक्सर दही वड़ा दाल से बनते हैं पर बनारस का स्पेशल दही वड़ा छैने से बनता हैं जो कि रसमलाई के आकार का होता है और उसको मीठे दही के साथ सर्व करते हैं उपर से चाट मसाला और बारीक कटा हुआ धनिया डाल के। ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसान और सबको पसंद आने वाली रेसिपी हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • उत्तर प्रदेश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. छैने के लिए: १ लीटर दूध
  2. २ बड़ा चम्मच नींबू का रस
  3. २ छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  4. चाशनी के लिए: १ कप चीनी
  5. ४ कप पानी
  6. अन्य सामग्री: २ कप दही (गाड़ा)
  7. २-३ बड़ा चम्मच चीनी
  8. १ छोटा चम्मच काला नमक
  9. १ छोटा चम्मच चाट मसाला
  10. १/२ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  11. नमक स्वाद अनुसार
  12. बारीक कटा हुआ हरा धनिया जरूरत के हिसाब से
  13. चाट मसाला ऊपर से डालने के लिए

निर्देश

  1. छैना के लिए: एक बर्तन में एक लीटर दूध लें और उबाल आने दें। अब उसमें नींबू का रस डालें।
  2. अब आप देखेंगे कि दूध अच्छी तरह से फट गया हैं और गैस बंद कर दें।
  3. एक बर्तन के ऊपर छननी रखें और उसके ऊपर एक मलमल का कपड़ा रखकर बने हुए छैने को छान लें।
  4. अब हल्के हाथ से दबाकर पानी निचोड़े और कुछ समय के लिए ऐसेही छोड़ दें। ऐसा करने से छैने से सारा पानी निकल जाएगा और छैना ठंडा भी हो जाएगा।
  5. अब छैने के ऊपर से १-२ कप पानी डालते हुए छैने को धो लें जिससे नींबू की महक निकल जाएगी।
  6. छैने में से सारा पानी अच्छे से निकाल दें।
  7. एक बर्तन १ कप चीनी और ४ कप पानी डालकर चाशनी बनाए।
  8. अब छैने को एक प्लेट में निकाल लें , और उसमें कॉर्नफ्लोर डाल के अच्छे से मसल के मुलायम कर लें। ऐसा करने में लगभग ६-८ मिनट लगेंगे।
  9. अब छैने के एक प्रकार के गोले बनाए।
  10. एक एक कर के छैने के गोलों को चाशनी में डालें और १०-१२ मिनट तक ढक के पकाये।
  11. १०-१२ मिनट के बाद छैने का प्रकार थोड़ा सा बड़ा हो जाएगा और वह इस प्रकार दिखेगा।
  12. छैने को ठंडा होने दें और तब तक मीठा दही तैयार करें।
  13. एक बर्तन में २ कप दही लें उसमें चीनी डालें और उसको अच्छे से २-३ मिनट तक फैट लें।
  14. अब दही में काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर मिला लें।
  15. छैने के ठंडे हो जाने पर उसको हल्के हाथ से निचोड़ लें , और बने हुए दही में डाल दें और मिला दें।
  16. ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया और चाट मसाला पाउडर डालकर हिला लीजिए।
  17. छैना दही वड़ा को ठंडा होने के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Bahut hi lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर