होम / रेसपीज़ / Bina microvave ke rang birange pop corn

Photo of Bina microvave ke rang birange pop corn by Anjali Verma at BetterButter
1198
5
0.0(1)
0

Bina microvave ke rang birange pop corn

Nov-12-2017
Anjali Verma
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • फ्यूज़न
  • भूनना
  • सौटे
  • साइड डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. पूर्णतः सूखी हुई और सख़्त मक्की 1कप
  2. मक्खन 2 बड़े चम्मच
  3. नमक स्वादानुसार
  4. हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
  5. रंग बिरंगे करने के लिए :
  6. खस सिरप 1 छोटा चम्मच
  7. रोज़ सिरप 1 छोटा चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में मक्खन गर्म करें।
  2. मक्खन के पूर्णतः गर्म होने पर आंच धीमीे करदें।
  3. अब इसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  4. अंत में मक्की मिलाकर फिर से हिलाएं। सारी मक्की पर मक्खन लग जाना चाहिए।
  5. अब इसे ढक दें।
  6. कुछ ही मिनटों में मक्की के दाने फूट कर ढक्कन से टकराने लगेंगे।
  7. मक्की के दानों की आवाज़ बंद होने पर गैस बंद करदें।
  8. अब 1 मिनट रुक कर धीरे से ढक्कन हटा दें।
  9. अब पॉप कॉर्न को तीन भागों में बराबर बांट दें।
  10. रंग बिरंगे करने की विधि :
  11. अब एक भारी तले के बर्तन को गर्म करें और उसमें खस सिरप डालें।
  12. सिरप गर्म होने पर आँच धीमी करदें।
  13. अब इस सिरप में तैयार पॉप कॉर्न का एक भाग मिला दें।
  14. हल्के हाथ से अच्छे से मिला लें , ताकि पॉप कॉर्न पर सिरप लिपट जाए । इससे पॉप कॉर्न हरे दिखने लगेंगे।
  15. अब हरे पॉप कॉर्न एक प्लेट में निकाल लें।
  16. अब फिर से भारी तले वाला बर्तन गर्म करलें। इसमें रोज़ सिरप डाल दें।
  17. सिरप गर्म होने पर आँच धीमी करदें।
  18. अब इस सिरप में तैयार पॉप कॉर्न का दूसरा भाग मिलादें।
  19. इसे हल्के हाथ से मिलाएं ताकि सारे पॉप कॉर्न पर सिरप लिपट जाएं , और वो लाल दिखने लगें।
  20. अब तैयार लाल पॉप कॉर्न एक प्लेट में निकाल लें।
  21. इस तरह हमारे पास हल्का पीला, लाल और हरा ; तीन रंग के पॉप कॉर्न तैयार हो गए हैं।
  22. परोसते समय तीनों तरह के पॉप कॉर्न को इकठ्ठा करके एक ही बर्तन में परोसें।
  23. नमकीन और मीठे पॉप कॉर्न एक साथ मुंह में अनोखा और मज़ेदार स्वाद देते हैं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Waahhh...Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर