Photo of Indori poha by Preeti Jaiswani at BetterButter
1411
5
0.0(2)
0

Indori poha

Nov-12-2017
Preeti Jaiswani
5 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • भूनना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. पोहा-२०० ग्राम (१कप)
  2. प्याज-२ बारीक कटे हुए
  3. मटर के दाने-१ बडा चम्मच
  4. राई-१ छोटा चम्मच
  5. जीरा-१/२ छोटा चम्मच
  6. कढी पत्ता-७-८
  7. हरी मिर्च -५-७ बारिक कटी हुई
  8. मुंगफली के दाने-१ मुठ्ठी
  9. तेल-१बडा चम्मच
  10. हल्दी पाउडर -१/४छोटा चम्मच
  11. नमक स्वाद अनुसार
  12. नींबू का रस-२-३ छोटे चम्मच
  13. शक्कर-१ छोटा चम्मच
  14. सजावट के लिए-अनार के दाने,बारिक सेव,धनिया पत्ती

निर्देश

  1. सबसे पहले पौहा को छलनी मे डालकर बहते नल के नीचे धोले।
  2. अतिरिक्त पानी निकालने के बाद इसमे नमक,शक्कर ,नीबू का रस मिलाएं , और एक तरफा रख दे।
  3. अब एक कड़ाई मे तेल गरम करे और राई व जीरा डालें , और तडकने दे।
  4. अब इसमे करी पत्ता,हरी मिर्च ,मुंगफली के दाने डालें , और २ मिनट भुने।
  5. अब इसमे प्याज और मटर डाले व प्याज के गुलाबी होने तक भुने।
  6. अब हल्दी पाउडर डाले ओैर भिगोये हुए पोहे डालकर अच्छे से मिलाए।
  7. अब ३-४ मिनट ढककर धीमी आँच पर पकाए।
  8. अब गैस बंद करे ओर धनिया पत्ती,अनार के दाने व बारिक सेव से सजाएं , और गरमा गरम परोसे।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Healthy breakfast recipe.

Bharti Mahesh Vala
Nov-13-2017
Bharti Mahesh Vala   Nov-13-2017

Superb

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर