होम / रेसपीज़ / पनीर पेशावरी

Photo of Paneer Peshewari by Moumita Malla at BetterButter
1723
271
4.7(0)
1

पनीर पेशावरी

Jan-19-2016
Moumita Malla
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पनीर पेशावरी रेसपी के बारे में

पनीर के अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन नजर आते है जब आप किसी रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड देखते है, मुख्यता उत्तर भारतीय रेस्टोरेंट में| पनीर पेशावरी इन्हीं में से एक है| यह एक क्रीमी, स्वादिष्ट पनीर का व्यंजन है जो पेशावरी तरीके से पकाया हुआ है| पेशावर पाकिस्तान का एक राज्य है, जो लोकप्रिय है मोहक, क्रीमी और मसालेदार खाने के लिए|

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • डिनर पार्टी
  • पंजाबी
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • बिना अंडे के
  • लो फैट
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 2 प्याज आधे-आधे कटे हुए
  2. पनीर 250 ग्राम
  3. अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  4. 2 हरी मिर्च का पेस्ट
  5. 2 साबुत लाल मिर्च
  6. धनिया के दाने 1 छोटा चम्मच
  7. ताजा क्रीम- 2 बड़े चम्मच खाना पकाने के लिए, 1 छोटा चम्मच सजावट के लिए
  8. काजू का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच (6 -8 काजू को गर्म पानी में भिगो दें और थोड़ा पानी डाल के बारीक पेस्ट बना लें)
  9. हरी इलाइची 2
  10. तेज पत्ता 1
  11. दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा
  12. कसूरी मेथी 1/2 छोटा चम्मच
  13. गरम मसाला पावडर- 1 छोटा चम्मच
  14. दही- 2 बड़ा चम्मच (1 छोटा चम्मच पानी में फेंटा हुआ)
  15. 1 हरी शिमला मिर्च (स्लाइसेस कटे हुए)
  16. घी- 1 छोटा चम्मच
  17. तेल- 1/4 कप
  18. नमक स्वादानुसार
  19. चीनी- 1/2 छोटा चम्मच
  20. बादाम- 4 भीगो कर छिलके निकाले हुए और पतले स्लाइस कटे हुए
  21. बारीक कटे हुए धनिया के पत्ते 1/4 कप

निर्देश

  1. 1/2 कप पानी एक गर्म ना होने वाले कटोरे में डालें और उबलने दें, जब पानी उबलना शुरू हो जाए तो इसमें दो टुकड़ों में कटे हुए प्याज डाल दे और 5 मिनट तक मध्यम आंच तक पकने दें| फिर गैस बंद कर दें| प्याज को आंच पर से उतारकर, पानी निकाल दें और उबले हुए प्याज का बारीक पेस्ट पीस लें|
  2. धनिया के दाने और लाल मिर्च को सूखा ही भूनिये और पीसकर एक बारीक पावडर बना लें|
  3. एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें तेज पत्ता, हरी इलाइची और दालचीनी डाल दें|
  4. अब इसमें प्याज का पेस्ट डाल कर, प्याज को नरम और हल्का भूरा होने तक तलिये|
  5. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें और मसालों की कच्ची सुगंध जाने तक इसे पकाइये|
  6. फिर इसमें सुखी भुनी हुई धनिया पावडर और लाल मिर्च पावडर डाल दें| तेल के अलग होने तक इसे पकाइये|
  7. अब टुकड़ो में कटी हुई हरी शिमला मिर्च को डाल दें|
  8. इसमें नमक और चीनी डाल दें| अब 1/2 कप पानी डाल दीजिये और तेज आंच पर उबाल आने दें| जब पानी उबलना शुरू हो, गैस को मध्यम आंच पर कर दें| इसे ढक्कन से ढककर रखें, 3-4 मिनट के लिए ग्रेवी आधी गाढ़ी होने तक पकाइये|
  9. अब ढक्कन को खोलकर इसमें पनीर क्यूब्स डाल दें, इसे ग्रेवी के साथ अच्छे से मिला दें|
  10. इसमें काजू का पेस्ट, क्रीम, कसूरी मेथी, गर्म मसाला पावडर और 1 छोटा चम्मच घी डाल दें| अब ढक्कन से ढककर और 2 मिनट के लिए पकाइये|
  11. अब गैस को बंद करें, इसे परोसे जानेवाले कटोरी में निकाल लें| फिर बारीक कटे धनिया के पत्ते, 1 बड़ा चम्मच क्रीम और कटे हुए बादाम से सजाइये|

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर