Photo of Salam paak by Kamal Thakkar at BetterButter
1512
3
0.0(1)
0

Salam paak

Dec-07-2017
Kamal Thakkar
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • गुजराती
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. खोया/मावा-२५० ग्राम
  2. दूध-२५० ग्राम
  3. खजूर-२५० ग्राम
  4. घी-२०० ग्राम
  5. शक्कर-250 ग्राम
  6. सिंघाड़े का आटा-५० ग्राम
  7. काजू-५० ग्राम
  8. अंजीर-५० ग्राम
  9. बादाम-५० ग्राम
  10. मगजतरी-५० ग्राम
  11. पिस्ता-२५ ग्राम
  12. अखरोट-५० ग्राम
  13. जावित्री-५ ग्राम
  14. जायफल-१ टी स्पून
  15. सोंठ-१० ग्राम
  16. काली मिर्च-१० ग्राम
  17. सालम-५ ग्राम
  18. पीपर-५ ग्राम
  19. गाँठोडा/पीपरामूल-५ ग्राम

निर्देश

  1. सारे सूखे मेवों को बारीक टुकड़ो में काट लें।
  2. खजूर के बीज निकाल कर काट ले।
  3. सारे मसालों को पीस ले।
  4. अंजीर के टुकड़े कर के उसे दूध में भीगा दे।
  5. एक भारी तले की कड़ाई लेकर पहले सारे सूखे मेवे भून कर निकाल ले।
  6. अब कड़ाई में घी डालें।
  7. शक्कर और दूध डालकर तब तक हिलाये जब तक शक्कर पिघल न जाये।
  8. अब अंजीर और खजूर डाल कर अच्छे से हिलाये।
  9. सब अच्छी तरह से मिल जाये तब तक हिलाये।
  10. अब खोया डाले और मिलाये।
  11. ५ मिनट अच्छी तरह से सेके।
  12. सिंघाड़े का आटा मिलाकर फिर से ४-५ मिनट हिलाये।
  13. अब हमारा मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा इसलिए इसे लगातार हिलाते रहे।जब चम्मच सीधा खड़ा रहे इस मिश्रण को तब तक गाढ़ा करे।
  14. आखिर में सारे मसाले और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिला ले।
  15. अब सालम पाक तैयार है।इसे चिकनी की हुई थाली में डाल दे।
  16. थोड़ा ठंडा होने पर उल्टी कटोरी से लेवल कर ले।अगर आप गरम में इसे लेवल करने की कोशिश करेंगे तो ये चिपकेगा।
  17. 8 घंटे इसे जमने दे और फिर मनचाहे आकार में काट ले।
  18. स्टील के डब्बे में भर दे और रोज सुबह दूध के साथ बच्चों को भी खिलाये और घर पर सब इसे खाये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ruchi Gaur
Dec-11-2017
Ruchi Gaur   Dec-11-2017

Bahut hi laajwaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर