होम / रेसपीज़ / Hot and spicy Chinese sizzler

Photo of Hot and spicy Chinese sizzler by Dhara Shah at BetterButter
2813
7
0.0(2)
0

Hot and spicy Chinese sizzler

Dec-08-2017
Dhara Shah
25 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • चाइनीज
  • ग्रिल्लिंग
  • तलना
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 2

  1. वेजिटेबल ड्राय मंचुरियन बोल्स:
  2. 1 कप छिला हुआ गाजर
  3. 1 कप छिला हुआ पत्ता गोबी
  4. 1 हरी मिर्च, बारीक़ कटी हुई
  5. 1 कप मैदा
  6. 1/4 कप कोर्न फ्लोर
  7. 1 चम्मच सोया सॉस
  8. 1 चम्मच नमक
  9. 1/2 चम्मच काली मिर्च पावडर
  10. तेल तलने के लिए
  11. हक्का नूडल्स:
  12. 1 1/2 कप नुडल्स, पकाया हुआ
  13. 1 चम्मच तेल
  14. 1/4 कप पत्ता गोबी, लम्बा कटा हुआ
  15. 1/4 कप बिन्स,गाजर, और केप्सिकम लम्बा कटा हुआ
  16. 1 बड़ा चम्मच अदरख मिर्च का पेस्ट
  17. 1 चम्मच सोया सॉस
  18. 1/4 चम्मच चिली सॉस
  19. नमक स्वाद अनुसार
  20. फ़्राईड राईस :
  21. 1 कप राईस, सेमी कुक्ड
  22. 1 चम्मच तेल
  23. 1/4 कप बिन्स,गाजर,बारीक़ कटा हुआ
  24. 1/4 कप केप्सिकम, बारीक़ कटा हुआ
  25. 1/2 चम्मच सोया सॉस
  26. 1/4 चम्मच चिली सॉस
  27. नमक स्वाद अनुसार
  28. गोबी मंचुरियन ड्राय:
  29. 1 कप फुल गोबी फ्लोरेट्स
  30. 1 कप मैदा
  31. 1/4 कप कोर्न फ्लोर
  32. नमक स्वाद अनुसार
  33. 1 चम्मच सोया सॉस
  34. 1/2 चम्मच काली मिर्च पावडर
  35. 1/4 ग्लास पानी
  36. तलने के लिए तेल
  37. मंचुरियन ग्रेवी:
  38. 1 चम्मच तेल
  39. 1/4 कप बिन्स,गाजर,बारीक़ कटा हुआ
  40. 1/4 कप केप्सिकम, बारीक़ कटा हुआ
  41. 1 बड़ा चम्मच अदरख मिर्च का पेस्ट
  42. 1 कप पानी
  43. 1 चम्मच सोया सॉस
  44. 1/4 चम्मच चिली सॉस
  45. 1/4 कप कोर्न फ्लोर स्लरी
  46. नमक स्वाद अनुसार
  47. वेज्जिस:
  48. 1 कप मिक्स्ड बेल पेपर्स
  49. सिज्ज्लर बनाने के लिए:
  50. 1 बड़ा चम्मच बटर
  51. 5-6 पत्ता गोबी के पत्ते
  52. 1/4 कप सिज्ज्लिंग सॉस(1 चम्मच विनेगर,2 चम्मच पानी और 1 चम्मच बटर को अछे से मिलाए)

निर्देश

  1. फ़्राईड राईस के लिए:
  2. सबसे पहले पेन में तेल ले, और गरम होने पर सारी सब्जिया डालके सौते कर ले।
  3. अब उसमे राईस और नमक, सोया सॉस, चिली सॉस डालके मिक्स करे और 5 मिनट पकने दे।
  4. इसे बाजूमे रख दे।
  5. नूडल्स बनाने के लिए:
  6. नूडल्स को पहले पानी में नमक और तेल डालके बॉईल कर ले और छन्नी में निकालके ठन्डे पानी से धो के बाजु में रखे।
  7. अब एक पेन में तेल में सारे सब्जिया सौते कर ले और उसमे नूडल्स, नमक, सोया सॉस, चिली सॉस डालके मिक्स करे और 5 मिनट पकने दे।
  8. इसको भी बाजु में रख दे।
  9. वेजिटेबल मंचुरियन बोल्स बनाने के लिए:
  10. 1 बाऊल में सारी सब्जिया, मेंदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, सोया सॉस, काली मिर्च पावडर, डाले और उसको अछे से मिलाके बोल्स बना ले।
  11. अब उसको गरम तेल में ब्राउन कलर आने तक तल ले और टिस्स्यु पेपर में निकाल ले।
  12. अब एक पेन में तेल गरम होने पर 'मंचुरियन ग्रेवी' में लिखी हुई सारी सब्जिया सौते करे और उसमें पानी डाले।
  13. अब उसमे बाक़ी की सामग्रिया और कोर्न फ्लोर स्लरी डालके अछे से मिलाये और मंचुरियन बोल्स डाले और 2 मिनट पकने दे। इसको भी बाजु में रख दे।
  14. गोबी मंचुरियन बनाने के लिए:
  15. एक बाऊल में मेंदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, सोया सॉस, काली मिर्च और धीरे धीरे पानी डालके घोल बनाये।
  16. अब इसमें फुल गोबी के फ्लोरेट्स डीप करे और गरम तेल में तले। और टिस्स्यु पेपर में निकाल ले।
  17. अब एक पेन में तेल गरम होने पर 'मंचुरियन ग्रेवी' में लिखी हुई सारी सब्जिया सौते करे और उसमें पानी डाले।
  18. अब उसमे बाक़ी की सामग्रिया और कोर्न फ्लोर स्लरी डालके अछे से मिलाये और तले हुए फ्लोरेट्स डाले और 2 मिनट पकने दे। इसको भी बाजु में रख दे।
  19. वेज्जिस:
  20. तेल में सारे बेल पेपर्स सौते करे और उसमे नमक और काली मिर्च पावडर डाले और 3 मिनट पकने दे।
  21. सिज्ज्लर बनाने की विधि:
  22. सिज्ज्लर प्लेट या नॉन स्टिक पेन को गरम करे, अब उसमे बटर लगा के पत्ता गोबी के पत्ते बिछा दे।
  23. अब उसपे नूडल्स, वेजिटेबल मंचुरियन, गोबी मंचुरियन, मिक्स्ड वेज्जिस और फ़्राईड राईस रखे और उपर सिज्ज्लिंग सॉस डालके गरम सर्व करे।
  24. तो तैयार है शर्दी के लिए खास हॉट एंड स्पाइसी चाइनिस सिज्जलर।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Aliva Behera
Feb-08-2018
Aliva Behera   Feb-08-2018

Ruchi Gaur
Dec-11-2017
Ruchi Gaur   Dec-11-2017

i will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर