होम / रेसपीज़ / Cheesy kofte In Palak Gravy

Photo of Cheesy kofte In Palak Gravy by Parul Jain at BetterButter
1160
3
0.0(1)
0

Cheesy kofte In Palak Gravy

Dec-13-2017
Parul Jain
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. पालक - १ गड्डी
  2. सरसों - १ गड्डी
  3. देसी घी - ४ चम्मच
  4. पिसी हुई प्याज - १ कप
  5. पिसे टमाटर - २ कप
  6. अदरक लहसुन का पेस्ट - २ चम्मच
  7. हींग - १ चुटकी
  8. जीरा - १ चम्मच
  9. लाल मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच
  10. धनिया पाउडर - २ चम्मच
  11. किचन किंग मसाला - १ चम्मच
  12. नमक स्वादानुसार
  13. गेहूं का आटा - २ चम्मच
  14. कोफ्तों के लिए -
  15. पनीर - १०० ग्राम
  16. अरारोट - ४ चम्मच
  17. ब्रेड का चूरा - ४ चम्मच
  18. नमक स्वादानुसार
  19. मोजेरेला चीज़ -१/२ कप ( कसा हुआ)
  20. तलने के लिए तेल
  21. क्रीम या मक्खन सजावट के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम पालक व सरसों के पत्तों को साफ करके धो लें और उबलने रख दें , १ सीटी लगाकर उबाल लें।
  2. इसी बीच कोफ्ते बना लें , पनीर को कस लें , और इसमें अरारोट, ब्रेड का चूरा व हल्का सा नमक मिलाएं।
  3. मिक्स करें और नींबू के आकार के छोटे छोटे गोले बना लें
  4. चीज़ कस लें।
  5. अब इन गोलियों को हाथ पर रख कर फ्लैट करें , और १ चम्मच चीज़ बीच में रखें।
  6. अब इनको बंद करके गोले बना लें।
  7. तेल गरम करें और मध्यम आंच पर तल लें।
  8. चीज़ के गोलो को सुनहरा तल लें।
  9. इन गोलियों को एक तरफ रख दें।
  10. पालक उबलने के बाद छान लें और पानी एक तरफ रख दें। अब पालक सरसों को ठंडा करके पीस लें
  11. पीस कर पेस्ट बना लें
  12. एक कड़ाई में घी गरम करें , और हींग व जीरा चटकाए
  13. अब इसमें प्याज का पेस्ट डालकर भूने।
  14. पेस्ट भुन जाने पर टमाटर का पेस्ट डालकर भूने।
  15. जब पेस्ट अच्छे से भुन जाये तो लाल मिर्च पाउडर और किचन किंग मसाला डालकर भूने
  16. भुन जाने पर पालक सरसों वाला मिश्रण डालें।
  17. अच्छे से मिक्स करें और मध्यम आंच पर पकने दें।
  18. गेहूं के आटे में थोड़ा सा पानी डालें और पेस्ट बनाएं।
  19. अब ये पेस्ट पालक में मिलाएं। ये ग्रेवी को गाढ़ापन देगा।
  20. आवश्यकता अनुसार पालक का छाना हुआ पानी मिलाकर पालक को गाढ़ा होने तक पकाएं। ग्रेवी तैयार हो जायेगी। जब परोसना हो तो चीज़ वाले कोफ्ते डालकर थोड़ा सा पकाएं।
  21. सर्विंग बाउल में परोस कर मक्खन या क्रीम डालकर सजावट करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mani Kaur
Dec-14-2017
Mani Kaur   Dec-14-2017

Looks great...I really want to try this...

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर