होम / रेसपीज़ / Mashrooms Spinach Cheese Pattie

Photo of Mashrooms Spinach Cheese Pattie by Parul Jain at BetterButter
630
3
0.0(1)
0

Mashrooms Spinach Cheese Pattie

Dec-14-2017
Parul Jain
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • फ्यूज़न
  • बेकिंग
  • सौटे
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. मैदा - १ कप
  2. नमक - १/४ चम्मच
  3. मक्खन - १ चम्मच
  4. पानी आवश्यकता अनुसार
  5. चुपड़ने के लिए तेल
  6. भरावन के लिए -
  7. मशरूम - २
  8. मक्खन - १ चम्मच
  9. बारीक कटा प्याज - २ चम्मच
  10. अदरक लहसुन का पेस्ट - १ चम्मच
  11. बारीक कटा टमाटर - २ चम्मच
  12. बारीक कटी फ्रेंच बीन्स - २ चम्मच
  13. बारीक कटा पालक - १/२ कप
  14. कसा हुआ चीज़ - २ चम्मच
  15. काली मिर्च पाउडर - १ चुटकी
  16. पिज्जा सीज़लिंग - १/२ चम्मच
  17. नमक स्वादानुसार
  18. लौंग - ४

निर्देश

  1. सर्वप्रथम १ कप मैदा लें और छान लें।
  2. अब इसमें नमक मिलाएं।
  3. मक्खन मिलाएं।
  4. अब थोडा सा पानी डालकर एक नरम आटा गूंथ लें।
  5. अब इस आटे को मुलायम कपड़े से ढककर १० मिनट के लिए रख दें।
  6. इसी बीच मशरूम को धोकर ५ मिनट के लिए गरम पानी में रखें। फिर निकाल कर बारीक काट लें। प्याज, पालक, टमाटर ,व फ्रेंच बीन्स को भी बारीक काट लें।
  7. अब एक कड़ाई में मक्खन डालकर गरम करें।
  8. अब इसमें प्याज डालकर गुलाबी भून लें
  9. इसके बाद टमाटर डालकर १ मिनट के लिए भूने।
  10. अब फ्रेंच बीन्स डालकर १ मिनट के लिए भूने
  11. अब इसमें मशरूम डालकर भून लें
  12. बाद में बारीक कटा पालक डालकर भूने।
  13. अच्छे से मिक्स करें और लाल मिर्च पाउडर और पिज्जा सीज़लिंग मिलाएं। चीज़ कस कर मिलाएं। स्वादानुसार नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अब इस भरावन को ५ मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
  14. अब मैदा से ६ लोइ बना लें।
  15. अब प्रत्येक लोइ की एक बड़ी रोटी बेल लें और इस पर तेल चुपड़ लें।
  16. अब चारों तरफ से इस प्रकार किनारे मोड़ लें।
  17. अब इसको पलट लें। इस प्रकार हमको एक चाकोर रोटी मिल जायेगी। इस पर भी तेल लगा लें।
  18. अब इस चाकोर रोटी के बीच में भरावन रखें।
  19. अब चारों कोनों को इस तरह से मिलाएं।
  20. इस तरह से चारों कोनों को मिला लें।
  21. बीच में लौंग लगाएं। अब इन पैटीज़ पर ब्रश से तेल लगाये और प्रीहिटिड अवन में २० मिनट के लिए सुनहरा होने तक बेक करें। बीच में एक बार और ब्रश से तेल लगाये। इससे पैटी पर चमक आ जाती है।
  22. आपकी गरम गरम पैटीज़ परोसने के लिए तैयार है। टमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।
  23. तैयार पैटीज़।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shikha Roy
Dec-15-2017
Shikha Roy   Dec-15-2017

Looks great..I will make this for my kids...

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर