होम / रेसपीज़ / Palli (chane ka saag)

Photo of Palli (chane ka saag) by Honey Lalwani at BetterButter
2001
16
0.0(3)
0

Palli (chane ka saag)

Dec-17-2017
Honey Lalwani
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • सिंधी
  • भूनना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 125 ग्राम चने का साग
  2. 125 ग्राम पालक
  3. 2 टमाटर
  4. 2 हरीमिर्च
  5. 8-10 कली लहसुन
  6. 2 बड़े चम्मच इमली गरम पानी मे भिगोई हुई
  7. नमक स्वादानुसार
  8. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  9. हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
  10. धनिया पाउडर 1 चम्मच
  11. तेल 2 बड़े चम्मच
  12. मक्के का आटा 1 चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले चने के साग और पालक को अच्छे से धोकर काट ले।
  2. अब साफ किये हुए साग और पालक को कुकर के डाल कर 3 सीटी आने तक पकाये।
  3. इमली को हाथो से अच्छे से मसल कर गूदा और बीज अलग कर ले।
  4. साग पाक जाने पर एक कुकर का ढक्कन हटाये।
  5. इमली का गूदा साग में मिलाये और हैंड लब्लेंडर की मदद से पीसे।
  6. पीसते समय थोड़ा थोड़ा करके इमली वाला पानी और मक्की का आटा भी डालते जाए।
  7. अब एक हांडी या कढ़ाही में तेल गरम करे।
  8. तेल गरम होने पर कटी हुई लहसुन डाले।
  9. लहसुन हल्की भूरी हो जाये तब कटा हुआ टमाटर और हरीमिर्च डाले।
  10. सभी सूखे मसाले और नमक डालकर तेल छोड़ने तक भूने।
  11. अच्छे से मसाला भून जाने पर पीसा हुआ साग डाले।
  12. अच्छे से मिक्स करें और 2 मिनट या 1 उबाल आने तक पकाये।
  13. आपकी स्वादिष्ट पल्ली बनकर तैयार है।
  14. इसे चावल के डोडे के साथ या रोटी पराठे के साथ परोसे।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Santoshi Chaudhary
Feb-28-2018
Santoshi Chaudhary   Feb-28-2018

Teasty

Ruchi Gaur
Dec-19-2017
Ruchi Gaur   Dec-19-2017

Tasty as well as healthy.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर