Photo of Tehri by Anjali Valecha at BetterButter
704
2
0.0(1)
0

Tehri

Dec-20-2017
Anjali Valecha
5 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • प्रेशर कुक
  • मुख्य डिश
  • ग्लूटेन फ्री

सामग्री सर्विंग: 3

  1. १ कटोरी चावल
  2. १ मध्यम आलू
  3. १/२ कप मटर
  4. ८-१० फ्रैंच बीन्स
  5. १ गाजर
  6. १/२ कप शिमला मिर्च ( लाल, हरी, पीली)
  7. १/२ कप न्यूटरैला सोया चंक्स
  8. ४-५ बेबी कॉर्न
  9. १ बड़ा चम्मच घी
  10. १/२ छोटा चम्मच जीरा
  11. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  12. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  13. नमक स्वादानुसार
  14. पानी आवश्यकतानुसार

निर्देश

  1. चावल को धो कर भिगो लें|
  2. सारी सब्जियों को बारीक काट कर रख लें |
  3. न्यूटरैला सोया चंक्स को गरम पानी में भिगो कर रख लें|
  4. एक प्रैशर कुकर में घी डाल कर गर्म कर लें|
  5. जीरा डाल कर तड़का लें |
  6. अब सारी सब्जियां और न्यूट्रैला सोया चंक्स डाल कर २-३ मिनट तक भून लें |
  7. चावल डालकर मिला लें |
  8. नमक और सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिला लें |
  9. आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिला लें |
  10. कुकर बंद कर के २ सीटी लगा लें और फिर गैस बंद कर दें |
  11. कुकर की भाप निकलने पर खोल लें और गरमागरम परोसें |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Dec-28-2017
Hema Mallik   Dec-28-2017

Simple yet delicious!!!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर