होम / रेसपीज़ / Tamatar dhokla

Photo of Tamatar dhokla by Cook With at BetterButter
840
3
0.0(1)
0

Tamatar dhokla

Dec-21-2017
Cook With
5 मिनट
तैयारी का समय
12 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Tamatar dhokla रेसपी के बारे में

टमाटर ढोकला बहुत ही स्वादिष्ट बनता हैंं , आप किसी पार्टी के लिए भी तैयार कर सकते हैं |

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • दक्षिण भारतीय
  • भाप से पकाना
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ½कप सूजी
  2. ½ कप ओटस
  3. 1 कप दही
  4. ½ चम्मच नमक
  5. 1 कप टॉमेटो सॉस
  6. ¼ चम्मच काली मिर्च
  7. 1 चम्मच ईनो
  8. 2 चम्मच घी
  9. ¼ चम्मच हींग
  10. 1 चम्मच सफेद तिल
  11. ½ चम्मच राई

निर्देश

  1. सबसे पहले ओटस को पीस ले | सूजी, दही, नमक को मिलाकर 15 मिनट ढककर रखे |
  2. अब मिश्रण मे टॉमेटो सॉस तथा काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिक्स करे |
  3. बर्तन को घी से ग्रीस करे |
  4. कुकर मे 1 कप पानी डालकर उबाल ले |
  5. अब मिश्रण मे ईनो डाले और मिलाए |
  6. मिश्रण को ग्रीस करे बर्तन मे डालें , तथा बर्तन को कुकर में रखे |
  7. कुकर का ढक्कन , सीटी और रबड़ उतारकर बंद कर दे |
  8. मध्यम आँच पर 10 मिनट भाप में पकाए |
  9. 10 मिनट के बाद कुकर का ढक्कन खोलें , तथा चाकू की नोक से देखें |
  10. अगर चाकू बिल्कुल साफ़ बाहर आएं, तो ढोकला बन गया है |
  11. अब ढोकला ठंडा होने दे |
  12. बर्तन से निकाल कर पीस कर ले |
  13. एक पैन में घी डालकर हींग, राई तथा सफेद तिल डाले |
  14. अब इस तड़के को ढोकले के पीस पर डालकर सर्व करे |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Dec-28-2017
Hema Mallik   Dec-28-2017

Bahut hi swadisht.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर