होम / रेसपीज़ / Rajasthani ker saangri ki sabji

Photo of Rajasthani ker saangri ki sabji by Sakshi Goswami at BetterButter
2048
8
0.0(3)
0

Rajasthani ker saangri ki sabji

Jan-03-2018
Sakshi Goswami
120 मिनट
तैयारी का समय
22 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • राजस्थानी
  • प्रेशर कुक
  • मुख्य डिश
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 6

  1. १५० ग्राम सांगरी
  2. २ चम्मच कैर
  3. २,३ भेह( ये सब आपको सांगरी के साथ ही मिल जाएंगे)
  4. २ सूखी कैरी
  5. २ साबुत लाल मिर्च
  6. १ तेज पत्ता
  7. नमक स्वाद अनुसार
  8. २ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  9. ३ चम्मच धनिया पाउडर
  10. १/२ चम्मच हल्दी
  11. १/२ चम्मच सरसो दाना
  12. १ चम्मच जीरा
  13. १/२ चम्मच हींग
  14. १ चम्मच गरम मसाला
  15. ३/४ चम्मच अमचूर पाउडर
  16. ४,५ चम्मच तेल

निर्देश

  1. सबसे पहले सांगरी कैर भेह और सूखी कैरी को २ घंटे के लिए भिगो दें।
  2. आ दो घंटे बाद उन्हें कुकर में उबाल लें।
  3. दो सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दे।५ मिनेट बाद आंच बंद कर दे।
  4. अब सभी उबली सामग्री को छलनी में निकाल ले और एक बार साफ पानी से धो लें।
  5. अब कड़ाई में तेल गरम करें।
  6. अब उसमे तेज पत्ता,साबुत लाल मिर्च डालें।
  7. अब सरसो दाना डाले जब वो चटकने लगे तब हींग,जीरा डालें।
  8. सभी मसालों को एक कटोरी में डाल कर थोड़ा पानी डाल कर एक पेस्ट बना लें।
  9. अब वो पेस्ट कढ़ाई में डाले।
  10. और तब तक पेस्ट को भूने जब तक की पेस्ट तेल न छोड़ दे।
  11. अब इसमें उबली हुई सामग्री डाल दे और मिलाये ।
  12. जरूरत अनुसार पानी डाल कर मध्यम आंच पर उबलने दे।
  13. मसाले और सब्जी एक सार हो जाने तक पकने दें।
  14. जब अच्छे से सब्जी बन जाये तब आंच बंद कर दे।
  15. तैयार है आपकी सब्जी इसे मिस्सी पूरी के साथ खाएं और खिलाये।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ruchi Gaur
Jan-08-2018
Ruchi Gaur   Jan-08-2018

Bahut hi lajawaab.

Nutritionist Neelakshi
Jan-04-2018
Nutritionist Neelakshi   Jan-04-2018

My favourite sabzi, very nice

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर