होम / रेसपीज़ / Shahi malai kofta

Photo of Shahi malai kofta by Soniya Verma at BetterButter
1219
12
0.0(4)
0

Shahi malai kofta

Jan-04-2018
Soniya Verma
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • प्रेशर कुक
  • तलना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 6

  1. कोफ्ते के लिए सामग्री
  2. खोया 150 ग्राम
  3. पनीर 100 ग्राम
  4. मैदा 2 बड़े चम्मच
  5. उबले हुए आलू 2 मध्यम आकार के
  6. काजू कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
  7. किशमिश 2 बड़े चम्मच
  8. तलने के लिए तेल
  9. तरी के लिए सामग्री
  10. खोया 200 ग्राम
  11. मलाई 1 कप
  12. काजू 10 से 15
  13. टमाटर 2 बड़े
  14. अदरक कसा हुआ 1 बड़ा चम्मच
  15. हरी मिर्च 2 से 4
  16. नारियल कसा हुआ 1 चम्मच
  17. हरी इलाइची 2
  18. नमक सफ़ेद 1 चाय चम्मच
  19. नमक काला 1/2 चाय चम्मच
  20. कश्मीरी मिर्च 1/2 चाय चम्मच
  21. धनिया पिसा हुआ 2 चाय चम्मच
  22. हल्दी 1/4 चाय चम्मच
  23. चीनी 1 बड़ा चम्मच
  24. किचन किंग मसाला 1/2 चम्मच
  25. कसूरी मेथी 1 बड़ा चम्मच
  26. दूध 1 गिलास

निर्देश

  1. सबसे पहले एक कुकर मे टमाटर क छोटे पीस ,हरी मिर्च कटी हुई ,अदरक हरी इलाइची, काजू ,नारियल और 1 छोटा कप पानी डालकर 2 से 3 सीटी आने तक पकने रख दें।
  2. अब हैण्ड ब्लैंडर से बारीक पीस लें।
  3. साइड में रख दीजिये।
  4. अब खोया ,पनीर और आलू को कस लीजिये।
  5. अब उसमे 2 बड़े चम्मच मैदा मिलाएं।
  6. हथेली पर थोडा तेल लगाये मिश्रण रखें, किशमिश और काजू भरें, मनपसंद आकार दें, और सभी कोफ्ता तैयार करें।
  7. अब तेल को गरम करें, मध्यम आंच पर कोफ्ते तले।
  8. अब एक कड़ाई मे तरी के लिए पीसा हुआ पेस्ट डाले।
  9. सभी मसाले डाल के 1 मिनट तक चलायें।
  10. अब खोया मिलाएं।
  11. अब मलाई भी मिलाएं।
  12. 2 से 3 मिनट तक चलाते रहें।
  13. अब दूध मिलाएं, चीनी भी अभी डाल दें।
  14. उबाल आने तक चलाते रहें।
  15. अब कसूरी मेथी को दोनों हाथ की हथेली से रगड़ के तरी में डाल दें।
  16. तरी को अच्छे से चलाते रहें।
  17. 5 से 6 मिनट तक पकने दें।
  18. परोसते वक़्त कोफ्ते मिलाएं।
  19. क्रीम से सजा के नान या रोटी से परोसें।

रीव्यूज़ (4)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mani Kaur
Jan-10-2018
Mani Kaur   Jan-10-2018

Mouthwatering!!!

Riya Dhiman
Jan-04-2018
Riya Dhiman   Jan-04-2018

I am in love with your this recipe soniya di❤

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर