होम / रेसपीज़ / Cotton soft rose pastry

Photo of Cotton soft rose pastry by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
846
10
0.0(1)
0

Cotton soft rose pastry

Jan-06-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • डिनर पार्टी
  • बेकिंग
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. सूखी सामग्री
  2. १/२ कप मैदा
  3. २ चम्मच पिसी हुई चीनी(ऑप्शनल)
  4. १/२ टीस्पून बेकिंग सोडा
  5. १/२ टीस्पून बेकिंग पाउडर
  6. १ चुटकी नमक
  7. गीली सामग्री
  8. ३/४ कप कंडेन्स्ड मिल्क
  9. २ चम्मच पिघला हुआ बटर
  10. १ चम्मच मलाई
  11. १/२ चम्मच विनेगर
  12. दूध आवश्य्कतानुसार
  13. अन्य सामग्री
  14. १ चम्मच रोज सिरप
  15. २ बून्द रोज़ एसेंस
  16. १ बून्द पिंक फ़ूड कलर
  17. २ बून्द वनीला एसेंस
  18. सजाने की सामग्री
  19. व्हिप्ड क्रीम
  20. वाइट चॉकलेट

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक मिक्सिंग बाउल में छन्नी की सहायता से सारी सुखी सामग्री छान कर मिक्स कर ले।
  2. दूसरे बाउल में एक एक कर के सारी गीली सामग्री मिला ले और ५ मिनट के लिए फैंट ले।
  3. अब गीली सामग्री में धीरे धीरे सुखी सामग्री मिलाते जाये व मिक्स करते रहे।
  4. यदि आवश्य्कता हो तो हल्का सा दूध मिला कर अच्छे से मिक्स कर ले।
  5. अब मिश्रण को २ बाउल में बांट ले।एक बाउल में ३ चम्मच बेटर डाले व दूसरे में बचा हुआ सारा
  6. अब कम मिश्रण वाले बाउल में वनीला एसेंस डाल कर मिक्स कर ले।
  7. दूसरे बाउल में रोज सिरप,रोज एसेंस व कलर डाल कर हल्का सा मिक्स कर ले।
  8. अब २ पेस्ट्री टिन को हल्का सा ग्रीस कर ले।
  9. दोनों टिन में अलग अलग बेटर फैला दे।
  10. प्रिहिटेड ओवन में १६० डिग्री पे २० से २५ मिनट के लिए बेक करे।
  11. २५ मीनट बाद टूथपिक की सहायता से चेक कर ले।
  12. पेस्ट्री को १० मिनट बाद डीमॉल्ड करे।
  13. सर्विंग प्लेट में सबसे पहले वनीला पेस्ट्री रखे उसके ऊपर १/२ चम्मच रोज़ सिरप फैला दे।और लास्ट में पिंक पेस्ट्री सेट करे।
  14. व्हिप्ड क्रीम व वाइट चॉकलेट से सजाले।
  15. आपकी कॉटन सॉफ्ट रोज़ पेस्ट्री बन कर तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Milli Garg
Jan-11-2018
Milli Garg   Jan-11-2018

Looks great!!!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर