Photo of Sandwich cake by Shilpa gupta at BetterButter
768
5
0.0(1)
0

Sandwich cake

Jan-07-2018
Shilpa gupta
25 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • फ्यूज़न
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. टंगा हुआ दही 1 कप
  2. पनीर 1 कप
  3. डबलरोटी / ब्रेड 16 स्लाइस
  4. सैंडविच स्प्रैड 3/4 कप
  5. बारीक कटी मिलि जुली सब्जियां 2 कप
  6. खीरा 1
  7. टमाटर 2
  8. नमक जरुरत अनुसार
  9. काली मिर्च जरूरत अनुसार
  10. सजाने के लिए
  11. खीरा
  12. गाजर
  13. अंगूर

निर्देश

  1. पनीर व टंगे दही को मिक्सर में एकसार कर लें |
  2. सभी डबलरोटी के किनारे काट लें |
  3. बारीक कटी मिलि जुली सब्जियों को सैंडविच स्प्रैड में मिलाएं | चाहें तो हल्का सा नमक व काली मिर्च डालें |
  4. खीरे व टमाटर के पतले चकले काट लें |
  5. एक ट्रे में चार डबलरोटी के स्लाइस 2*2 रख कर एक बड़ा चौकोर बनाएं |
  6. इस पर सैंडविच स्प्रैड का मिश्रण फैलाएं |
  7. चार डबलरोटी स्लाइस से ढकें |
  8. हर स्लाइस पर एक चीज़ स्लाइस रखें |
  9. एक परत पतले कटे खीरे के चकले की बिछाएं |
  10. एक परत पतले कटे टमाटर के चकले की बिछाएं |
  11. नमक व काली मिर्च छिड़कें |
  12. डबलरोटी के स्लाइस से ढकें |
  13. फिर से सैंडविच स्प्रैड का मिश्रण फैलाएं |
  14. डबलरोटी के स्लाइस से ढकें |
  15. दही व पनीर के मिश्रण से पूरा केक ढक दें |
  16. खीरा, गाजर, अंगूर से मनचाहा सजाएं |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Milli Garg
Jan-12-2018
Milli Garg   Jan-12-2018

Looks nice.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर