Photo of Bhakarwadi by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1579
10
0.0(1)
0

Bhakarwadi

Jan-07-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
7 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • रोज़ के लिए
  • महाराष्ट्र
  • तलना
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 7

  1. बाहरी परत की सामग्री
  2. १ कप मैदा
  3. १ कप बेसन
  4. ३ चम्मच तेल
  5. १ टीस्पून हल्दी पावडर
  6. १ टीस्पून हींग
  7. नमक स्वादनुसार
  8. पानी आवश्यकतानुसार
  9. भरावन की सामग्री
  10. ३ चम्मच नारियल का बुरा
  11. २ चम्मच सफेद तिल
  12. २ चम्मच पिसी हुई चीनी
  13. १ चम्मच खसखस
  14. १ टीस्पून सौंफ पावडर
  15. १ टीस्पून गरम मसाला
  16. १/२ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पावडर
  17. १ टीस्पून सौठ पावडर
  18. १ टीस्पून धनिया पावडर
  19. १ टीस्पून जीरा पावडर
  20. १/२ टीस्पून हींग
  21. १/२ चम्मच नींबू रस
  22. नमक स्वादनुसार
  23. अन्य सामग्री
  24. २ चम्मच निम्बू रस
  25. तेल तलने के लिए

निर्देश

  1. आटा लगाने की विधि
  2. सर्व प्रथम बड़े बाउल में आटे की सारी सामग्री मिला कर हल्का सा मिक्स कर ले।अब पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा लगा ले।
  3. आटा लगा कर १५ मिनट ढ़क कर किनारे रख दे।
  4. भरावन की विधि
  5. एक मिक्सिंग बाउल में भरावन की सारी सामग्री एक एक कर मिला कर मिक्स कर ले।
  6. अब ब्लेंडिंग जार की सहायता से बिल्कुल हल्का सा पीस ले(याद रहे भरावन दरदरा ही रहे)
  7. मिश्रण को एक बाउल में निकाल ले।
  8. अब आटे को दो लोई में काट ले।
  9. एक लोई उठा कर मोटी रोटी जैसा बेल लें(ज्यादा पतला न बेले।)
  10. रोटी के ऊपर हल्का सा निम्बू का रस लगा ले ताकि भरावन अच्छे से चिपक जाए।
  11. अब भरावन को रोटी के ऊपर फैला कर हल्का सा दबा ले।
  12. अब रोटी को किनारे से उठा कर धीरे धीरे टाइट रोल करते जाए।
  13. ओर किनारे पे निम्बू का रस लगा कर रोल को दबा कर बंद कर ले।
  14. अब आपकी पसंदानुसार भाकर वडी को काट ले।
  15. अब भाकरवडी को मध्यम आंच पे सुनहरा रंग आने तक तल ले।( क्रिस्पी वडी के लिए आंच धीमी ही रखे)
  16. बची हुई भाकरवडी इसी तरह बना ले।
  17. ठंडी होने के बाद भाखरवडी को किसी एयरटाइट डिब्बे मे भर कर रख दे और जब मन करे आनंद ले।
  18. १५ से २० दिन तक भाकर वडी को स्टोर किया जा सकता है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Milli Garg
Jan-12-2018
Milli Garg   Jan-12-2018

It is a perfect tea time snack.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर