होम / रेसपीज़ / Colourful marble cake

Photo of Colourful marble cake by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
788
9
0.0(1)
0

Colourful marble cake

Jan-07-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
5 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • बेकिंग
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. २२५ ग्राम मैदा
  2. २२५ ग्राम बटर
  3. २५० ग्राम पिसी हुई चीनी
  4. १ टीस्पून बेकिंग पाउडर
  5. चुटकी नमक
  6. दूध आवश्यकतानुसार
  7. १ टीस्पून वनीला एसेंस
  8. अन्य सामग्री
  9. १/२ टीस्पून पिंक कलर
  10. १/२ टीस्पून पर्पल कलर

निर्देश

  1. एक मिक्सिंग बाउल में छन्नी की सहायता से मैदा,बेकिंग पाउडर,चीनी व नमक को छान लें।
  2. दूसरे बाउल में बटर,नमक,दूध व एसेंस को फैट ले।
  3. ड्राई मिश्रण को दूध वाले मिश्रण में धीरे धीरे मिलाते जाए व मिक्स करते जाए और ज्यादा गाढ़ा नही ओर ज्यादा पतला नही ऐसा बेटर बना ले।
  4. मिश्रण को ३ बाउल में बाट ले।
  5. एक बाउल को अलग रख दे।
  6. अब एक बाउल में डाले पिंक कलर व दूसरे में पर्पल कलर ओर अच्छे से मिक्स कर ले।
  7. अब केक टिन को ग्रीस करले।
  8. अब तीनो बटर को एक के बाद एक थोड़ा थोड़ा डालते जाए यही विधि दोबारा दोहराये।
  9. परिहिटेड ओवन में १६० डिग्री पे २० से २५ मिनट के लिए बेक करे।
  10. टूथपिक की सहायता से चेक कर ले।
  11. आपका कलरफुल मार्बल केक बन कर तैयार है।
  12. चाय कॉफी या आइसक्रीम के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Reema Garg
Jan-15-2018
Reema Garg   Jan-15-2018

Waahhh..Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर