होम / रेसपीज़ / नो बेक फ्रूट्स टार्ट

Photo of No bake fruits tart by Neelima Rani at BetterButter
791
8
0.0(0)
0

नो बेक फ्रूट्स टार्ट

Jan-13-2018
Neelima Rani
260 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

नो बेक फ्रूट्स टार्ट रेसपी के बारे में

ये टार्ट बनाने में बहुत ही आसान है और सबको बहुत पसंद आयेगा।

रेसपी टैग

  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • ठंडा करना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 2

  1. पारले जी बिस्कुट - 40
  2. सफेद मक्खन - १/२ कटोरी।
  3. दूध - १ १/२ गिलास।
  4. कस्टर्ड पाउडर - १ बड़ा चम्मच।
  5. चीनी - स्वादानुसार।
  6. कीवी, संतरा, अनार के दाने - सजाने के लिए।

निर्देश

  1. एक बड़े चम्मच दूध में कस्टर्ड पाउडर घोल ले।
  2. बाकी दूध गरम करें, जब उबाल आ जाए तो कस्टर्ड वाला दूध और चीनी इसमे मिलाएं और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
  3. फिर ठंडा करें।
  4. बिस्किट को मिक्सर में डालकर पीस लें और फिर छान लें।
  5. मक्खन को पिघला ले और पिसे बिस्किट मे मिला कर आटे के जैसे गूंथ लें।
  6. अब टार्ट या पाई डिश को चिकना करें और गूंथे बिस्किट को उसमें सैट करें।
  7. फिर इसमें ठंडा कस्टर्ड डाले और फ्रीजर मे ३-४ घंटे के लिए सैट होने रखें।
  8. ३-४ घंटे बाद बिस्किट टार्ट को टार्ट डिश से सावधानी से अलग करे।
  9. कटे कीवी, संतरे की फांको और अनार के दानों से सजा कर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर